आपकी जीवन भर की बचत पीएफ से जुड़ी यह खबर आपको जरूर राहत पहुंचाएगी। अधिक जानकारी के लिए टैप करें...
{"_id":"59feb8604f1c1b69678b943c","slug":"pf-claim-become-very-easy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब पीएफ क्लेम करना हुआ बेहद आसान, ये है नया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीएफ क्लेम करना हुआ बेहद आसान, ये है नया तरीका
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
money
Trending Videos
EPFO
अब पीएफ खाते में कोई भी बदलाव कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत अब रीजनल कमिश्नर के बजाए असिस्टेंट कमिश्नर के स्तर पर ही ऐसे मामलों पर फैसला लिया जाएगा। ईपीएफओ ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है।
EPF
पीएफ खाते में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि से लेकर पते तक की त्रुटियों में सुधार के लिए केवल रीजनल कमिश्नर को ही अधिकार था। इस वजह से मामले ज्यादा हो जाते थे और कई-कई महीनों तक गलती में सुधार नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
epfo
इसके चलते पीएफ खाते का क्लेम लेने में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ईपीएफओ के पास अधिकारियों की कमी होने की वजह से भी क्लेम के मामले लटके रहते थे। लिहाजा, ईपीएफओ ने इसमें बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
money
- फोटो : money
रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि नए नियमों के हिसाब से अब असिस्टेंट कमिश्नर के स्तर से ही ऐसी सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा। लिहाजा, अब पीएफ खाताधारकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।