फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा मार्ग पर गहराने लगा पेट्रोल-डीजल का संकट, इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए तीर्थयात्री

Fri, 14 Jun 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Jun 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel crisis on char dham yatra main routes

उत्तराखंड के टिहरी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर चंबा, लंबगांव, घनसाली, पीपलडाली, भागीरथीपुरम और नई टिहरी में पेट्रोल का संकट गहरा गया है। नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बाधित होने से टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिन से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो पाई है।


 

Petrol and diesel crisis on char dham yatra main routes
गंगोत्री हाईवे बाधित - फोटो : अमर उजाला

जिसका खामियाजा तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दर-दर भटकने के बाद भी लोगों को पेट्रोल पंपों से खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर कुमारखेड़ा के समीप बीते दिन यातायात के लिए बाधित हो गया था। 

Petrol and diesel crisis on char dham yatra main routes

जिस कारण जिले में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई है। चंबा, लंबगांव, घनसाली, पीपलडाली चारधाम यात्रा के मुख्य मार्ग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol and diesel crisis on char dham yatra main routes

यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की उपलब्धता न होने से चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल के लिए लोगों ने नई टिहरी से चंबा, बीपुरम के चक्कर भी काटे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। 

विज्ञापन
Petrol and diesel crisis on char dham yatra main routes

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश का कहना है कि नरेंद्रनगर कुमारखेड़ा में सड़क बंद होने से पेट्रोल डीजल के टैंकर नहीं आ पा रहे है। वहां पर छह टैंकर बुधवार सुबह से ही खड़े है। कुमारखेड़ा से एक पेट्रोल का टैंकर देवप्रयाग मलेथा होकर घनसाली के लिए भेज दिया गया है। मार्ग खुलते ही अन्य टैकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed