फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां आधार कार्ड की वहज से जनता में मच गया हाहाकार, पीछे है यह वजह

Thu, 17 May 2018 07:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 May 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
people stuck from aadhaar card linking
आधार

यहां आधार कार्ड लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिससे लोगों में हाहाकार मच गया है। इसमें जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है।


 

people stuck from aadhaar card linking
ration - फोटो : google

देहरादून में राशन कार्डों के आधार से लिंक न होने पर डीलरों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मंगलवार को कालसी गोदाम से जुड़े सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह नेगी कई डीलरों के साथ डीएसओ कार्यालय पहुंचे।

people stuck from aadhaar card linking
ration card

उन्होंने डीएसओ विपिन कुमार से मुलाकात कर बताया कि उन्होंने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी समय से जमा करा दी थी। उसके बाद भी अभी तक कार्डों को आधार से लिंक नहीं किया गया है। जिस कारण वह मशीन से राशन वितरण नहीं कर पा रहे हैं। राशन वितरण न होने से उन्हें उपभोक्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। डीएसओ ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
people stuck from aadhaar card linking
डेमो इमेज

वहीं देहरादून जिले के साहिया में जिला पूर्ति विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अनेक लोगों के राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हो सके हैं। जिसके चलते लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। विरोध में कालसी गोदाम से जुड़े सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। समस्या दूर न होने पर जून से राशन का वितरण न करने की चेतावनी दी।  

विज्ञापन
people stuck from aadhaar card linking
आधार कार्ड

पूर्ति अधिकारी को भेजे पत्र में राशन डीलरों ने कहा कि समय पर उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जमा कराने के बाद भी अब भी कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं हो सके हैं। कार्ड के आधार से लिंक न होने के कारण मशीन उपभोक्ताओं का नाम नहीं दर्शा रही है। राशन वितरण करने में दिक्कतों के साथ ही डीलरों को उपभोक्ताओं के गुस्से का शिकार भी होना पड़ रहा है। डीलरों को अभी तक एक साल का भाड़ा भी नहीं मिला है। कई यदि इस माह के अंत तक समस्या दूर नहीं होती तो अगले माह से उन्हें राशन का वितरण बंद करने को बाध्य होना पड़ेगा।  ज्ञापन भेजने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह नेगी, सूरत सिंह, रणवीर सिंह चौहान, जीतराम, चतर सिंह चौहान, मुन्ना सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, नंदाराम, जयपाल सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed