फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिहायशी इलाकों का ऐसा हाल: यहां लोगों ने छोड़ा सुबह सैर पर निकलना, दिन ढलते ही घरों में हो रहे बंद, जानें वजह

Wed, 17 Jan 2024 03:08 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Jan 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
People left morning walks Guldar Terror in Dehradun Uttarakhand News in Hindi
माॅर्निंग वाॅक - फोटो : pixabay

आजतक जो घटनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही सुनाई देती थी, उनसे अब रिहायशी इलाके भी अछूते नहीं है। आलम ये है कि इस क्षेत्र के बहुत से लोगों ने सुबह की सैर ही बंद कर दी है। सुबह सवेरे लोगों की चहलकदमी से आबाद रहने वाले क्षेत्र में लोग अब अपने जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।



राजधानी देहरादून की कैनाल रोड और जाखन से सटे रिहायशी इलाकों में स्थानीय बाजार भी अब रात में एक से डेढ़ घंटा पहले ही बंद हो रहे हैं। क्षेत्र में शाम के वक्त लोगों ने अपने बच्चों को पांच बजे के बाद बाहर भेजना बंद कर दिया है।

क्षेत्रीय पार्षद कमल थापा ने बताया कि जाखन और कैनाल रोड के आसपास के रिहायशी इलाकों में अब पहले जैसा माहौल नहीं रहा। सुबह पांच बजे से ही यहां की सड़कों और गलियों में लोग सैर पर निकल जाते थे। मगर, रविवार को रिस्पना नदी में हुए गुलदार के हमले के बाद अब लोगों की जिंदगी में जैसे ठहराव सा आ गया।

People left morning walks Guldar Terror in Dehradun Uttarakhand News in Hindi
देहरादून की गली में घूमता गुलदार - फोटो : अमर उजाला

यहां पर अब वर्षों से सैर पर निकलने वाले बुजुर्गों से लेकर जवान तक अब किसी जरूरी काम से ही बाहर निकलते हैं। इसके साथ ही शाम के वक्त लोग इकट्ठा होकर ही बाहर निकलते हैं।

 

People left morning walks Guldar Terror in Dehradun Uttarakhand News in Hindi
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुबह धुंध के कारण के कारण गुलदार के हमला होने की ज्यादा आशंका रहती है ऐसे में लोगों ने बाहर निकलने से परहेज को ही बेहतर समझा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द ही गुलदार के आतंक को खत्म करने की मांग की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
People left morning walks Guldar Terror in Dehradun Uttarakhand News in Hindi
गुलदार की दहशत - फोटो : amar ujala
गुलदार का आतंक इतना है कि अब क्षेत्र में बातचीत का यही एक मुद्दा बचा है। सुबह के वक्त सैर पर जाना भी बंद कर दिया है। बच्चों को भी घर के अंदर ही रखते हैं। ताकि, कोई अनहोनी न हो।

-संदीप रावत, पूर्व सैनिक, जाखन

 

हमने आसपास के लोगों को समझाया है कि वह बिना काम के घर से बाहर सुबह या दिन ढलने के बाद न निकलें। सुबह धुंध में गुलदार सक्रिय रहता है। आज भी क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की खबर है।-अमित थापा, पूर्व सैनिक, जाखन

विज्ञापन
People left morning walks Guldar Terror in Dehradun Uttarakhand News in Hindi
गुलदार

हम वर्षों से सैर पर जाते थे। लेकिन, अभी एहतियात के तौर पर सैर करना भी बंद कर दिया है। बच्चों और महिलाओं को हिदायत दी है कि वह बिना काम के शाम और सुबह के वक्त घर से न निकलें। -सुब्रमनी सेट्टी, वासु एस्टेट, कैनाल रोड


ये भी पढ़ें...Haridwar:  चार दिन के लिए फिर बंद हुआ मनसा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी मंदिर तक यात्रा
 

क्षेत्र में एक के बाद एक दो घटनाएं हुई हैं। गुलदार के बारे में सुना है कि वह दिन ढलने और सुबह के वक्त हमला करता है। ऐसे में जरूरी है कि घर में ही रहें। काम हो तब ही बाहर निकला जाए।- गौतम घले, पूर्व सैनिक, कैनाल रोड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed