फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किल में उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार, फिर हुई 'बगावत'

Fri, 23 Sep 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Sep 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
PDF wants to remove uttarakhand congress president
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत - फोटो : file photo

पीडीएफ और उत्तराखंड कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग एक बार फिर दिल्ली दरबार में पहुंच गई है। इस बार पीडीएफ के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। सियासी सूत्रों की मानें तो पीडीएफ नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत तमाम पार्टी नेताओं की जुबान पर अंकुश लगाने की मांग की है।

PDF wants to remove uttarakhand congress president
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : file photo

इतना ही नहीं, सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि पीडीएफ नेताओं ने आलाकमान से साफ तौर पर कह दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पार्टी नेताओं की ओर से पीडीएफ को लेकर लगातार की जा रही अनाप-शनाप बयानबाजी पर रोक नहीं लगाई गई तो समर्थन वापसी पर भी विचार किया जा सकता है। पीडीएफ नेताओं से कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के दौरान साफ तौर पर कहा कि उन्होंने 2012 में कांग्रेस सरकार को तमाम राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और समझौता होने के बाद समर्थन दिया था। तब से अब तक इसे लगातार जारी रखा है।
 

PDF wants to remove uttarakhand congress president
d

हाल फिलहाल में राजनीतिक संकट के दौरान जब सरकार गिर गई और राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया, उस दौरान भी पीडीएफ सरकार के साथ एकजुट रहा। अदालत के आदेश पर हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान भी पीडीएफ एक बार फिर अपने वादे पर खरा उतरा, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी की ओर से पीडीएफ की मंशा पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। वह भी ऐसे वक्त में जबकि विधानसभा चुनाव नजदीक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PDF wants to remove uttarakhand congress president
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ पार्टी नेताओं की ओर से जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है वह न सिर्फ पीडीएफ-कांग्रेस गठबंधन के लिए सियासी तौर पर खतरनाक है, वरन विपक्षी भाजपा भी इसका पूरा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में पीडीएफ नेताओं का कहना है कि आलाकमान के स्तर पर बयानबाजी पर रोक लगायी जाए। जहां एक तरफ पीडीएफ नेताओं की केंद्रीय आलाकमान से बैठक की चर्चाएं रहीं।
 

विज्ञापन
PDF wants to remove uttarakhand congress president
pritam singh panwar

वहीं, पीडीएफ नेताओं से जब इस संबंध जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने यह तर्क देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि वह तो योजनाओं के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने आए हैं। जबकि पीडीएफ नेता और शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि उन्हें मंत्रियों और साथी नेताओं के दिल्ली जाने की कोई जानकारी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed