{"_id":"5b001bcd4f1c1beb408b6700","slug":"payment-bank-in-post-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटा मुनाफा पाना है तो डाकघरों की इन गजब की स्कीमों में कीजिए इनवेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटा मुनाफा पाना है तो डाकघरों की इन गजब की स्कीमों में कीजिए इनवेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 May 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप मोटा मुनाफा पाना चाहते हैं तो डाक विभाग आपके लिए कुछ शानदार स्कीम लेकर आया है। ये स्कीमें 1 अप्रैल 2018 से नजदीकी डाकघरों में शुरू हो चुकी हैं।
डेमो
- फोटो : डेमो
एक अप्रैल से देश के सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपनी सर्विस शुरू कर दी है। देश के कई भागों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुल गए हैं। शुरुआत में देश के 50 जिलों से इस बैंक को आरंभ किया गया है। बाद में देश के सभी भागों में इसकी शाखाएं खोली जाएंगी। इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया गया है। बैंक को पेशेवर कर्मचारियों के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिनकी नियुक्ति अलग से होगी।
डेमो
- फोटो : डेमो
देहरादून के पोस्टमास्टर जेपी सेमवाल ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज मुहैया कराने के साथ साथ बीमा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है। इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी। पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
इसके अलावा पेमेंट बैंक के तहत एक लाख रुपये तक का सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकेगा। पेमेंट बैंक 25 हजार रुपए की जमा राशि पर 4.5 फीसदी का ब्याज, 25 हजार से 50 हजार रुपए की जमा राशि पर 5 फीसदी ब्याज और 50 हजार से 1 लाख रुपए की जमा राशि पर 5.5 फीसदी की रेट से ब्याज देगा। बैंक लोगों और छोटे कारोबारियों से 1 लाख रुपए तक का डिपॉजिट लेगी। लेकिन, पेमेंट बैंक से किसी तरह का लोन उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
बैंक करंट अकाउंट और फाइनेंशियल सर्विस भी उपलब्ध करागी। इसके तहत इंश्योरेंस, म्युचअल फंड जैसी सुविधा भी मिलेगा। बैंक में लेनदेन के लिए आपका पता आधार कार्ड के पते के अनुसार ही मान्य होगा। पोस्टल पेमेंट बैंक ट्रांस्जेक्शन चार्ज के तौर पर 1 पैसा लेने की कोशिश करेगा। साथ ही 10 रुपए तक के ट्रांजेक्शन को भी इंडिया पोस्ट लोगों के सुविधा के अनुसार करने की कोशिश करेगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।