फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के बाहर अचानक पैरामिलिट्री फोर्स देख सहम गए लोग, लेकिन किराएदार रखें है तो जरूर पढ़ें यह खबर...

Sun, 31 Mar 2019 06:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary force Doing Tenant verification in roorkee for lok sabha elections 2019
किराएदारों का सत्यापन - फोटो : अमर उजाला

अगर आपने भी किराएदार रखें तो इस खबर पर ध्यान जरूर दें। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया है तो करा लें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। पुलिस ने रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली ने क्षेत्र में अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन किया। मकान मालिकों के किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर उन पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी सत्यापन अभियान में रही।

Paramilitary force Doing Tenant verification in roorkee for lok sabha elections 2019
किराएदारों का सत्यापन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पुलिस ने करीब दो लाख रुपये जुर्माना वसूला और सत्यापन किए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के सती मोहल्ला, मच्छी मोहल्ला, ग्रीन पार्क कॉलोनी में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। 

Paramilitary force Doing Tenant verification in roorkee for lok sabha elections 2019
किराएदारों का सत्यापन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को देखकर लोग सहम गए। पुलिस ने कई मकानों में रह रहे किरायेदारों के सत्यापन किए। मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने करीब 20 से भी अधिक मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने चार सौ से अधिक किरायेदारों के सत्यापन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paramilitary force Doing Tenant verification in roorkee for lok sabha elections 2019
किराएदारों का सत्यापन - फोटो : अमर उजाला

साथ ही मकान मालिकों को चेतावनी दी कि किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 20 से भी अधिक मकान मालिकों पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
Paramilitary force Doing Tenant verification in roorkee for lok sabha elections 2019
किराएदारों का सत्यापन - फोटो : अमर उजाला

साथ ही मकान मालिकों को किराएदारों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसएसआई प्रशांत बहुगुणा, एसआई बारु सिंह चौहान, एसआई अंकुर शर्मा, एसआई नरेंद्र सिंह, एसआई मनसा ध्यानी समेत प्रवीण कुमार, विपिन विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed