फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ धाम में बर्फ के 'पहाड़' को काटकर ऐसे बनाया जा रहा रास्ता, तस्वीरें देखिए...

Sun, 31 Mar 2019 05:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Snow Mountain cutting work start in kedarnath dham for chardham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ की बड़ी चट्टानों को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा रामबाड़ा से लिनचोली के बीच 100 मजदूरों द्वारा बर्फ को साफ किया जा रहा है। यहां 5 से 7 फीट तक बर्फ जमा है। आगामी 10 अप्रैल तक केदारनाथ तक बर्फ साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।

Snow Mountain cutting work start in kedarnath dham for chardham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बाबा केदार की यात्रा 9 मई से शुरू होनी है, लेकिन धाम 12 फीट से अधिक बर्फ से ढका हुआ है। साथ ही 17 किमी पैदल मार्ग का लगभग 12 किमी हिस्सा अभी भी भारी बर्फ से ढका हुआ है, जिस कारण दो माह से आवाजाही ठप है। 

Snow Mountain cutting work start in kedarnath dham for chardham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

इधर, बीते 24 मार्च से डीडीएमए गुप्तकाशी डिवीजन द्वारा पैदल मार्ग पर भीमबली से लिनचोली के बीच बर्फ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अलग-अलग पैच पर मजदूरों की टोली बनाकर बर्फ की सफाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow Mountain cutting work start in kedarnath dham for chardham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

अभी ढाई से तीन फीट बर्फ साफ कर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही लायक बनाया जा रहा है, जिससे आने वाले  दिनों में केदारनाथ तक जरूरी सामग्री पहुंचाई जा सके। डीडीएमए के सहायक अभियंता दीपचंद्र नवानी ने बताया कि अगले दो दिनों में 100 मजदूर और आ जाएंगे, जिससे कार्य में तेजी आ जाएगी। 

विज्ञापन
Snow Mountain cutting work start in kedarnath dham for chardham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ

उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक पैदल मार्ग को घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही लायक बना दिया जाएगा। इसके बाद, भी बर्फ की सफाई का कार्य होता रहेगा और कपाट खुलने तक 7 फीट से अधिक रास्ते को पूरी तरह से दुरस्त कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed