फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप: पुरानी रंजिश में फोन पर हुई बहस, कार और बाइक सवार भिड़े, फिर सड़क पर मचाया तांडव

Thu, 20 Aug 2026 10:21 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 10:21 PM IST
सार

Dehradun Crime News: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Panic After Firing in dehradun An argument over an old rivalry escalates Than Youths Shoot and Abscond Photos
देहरादून में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को सड़क पर तांडव मचाने से पहले फोन पर भी बहस हुई थी। पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि गुरमीत का युवकों से विवाद चल रहा था।



इसी विवाद में पटेलनगर में फायरिंग की गई। लोगों के जुटने पर सभी स्विफ्ट कार से भाग निकले। इसके बाद आदित्य और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास गुरमीत ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें साहिल घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े वारदात: दो गुटों में झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

Panic After Firing in dehradun An argument over an old rivalry escalates Than Youths Shoot and Abscond Photos
देहरादून में फायरिंग के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

घटनाक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हुई। साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल पटेलनगर में खड़े थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार से गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव था।

Panic After Firing in dehradun An argument over an old rivalry escalates Than Youths Shoot and Abscond Photos
देहरादून में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसी पर यहां विवाद हुआ और एक गुट के युवक कार में बैठकर वहां से जाने लगे। तभी दूसरे गुट के छह-सात युवक आगे बढ़े और डंडे से कार की शीशा फोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवकों ने चार-पांच राउंड फायर किए और लालपुल की ओर निकल भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panic After Firing in dehradun An argument over an old rivalry escalates Than Youths Shoot and Abscond Photos
देहरादून में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो पहिया वाहनों में दूसरे गुट के युवकों ने भी इनका पीछा किया। सेंट ज्यूड्स चौक के पास खुद को घिरता देख गुरमीत ने सीधी गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी और वह वहीं गिर गया। गोली चलने से सेंट ज्यूड्स चौक के पास भी अफरा-तफरी मच गई। साहिल को उसके दोस्त तुरंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Panic After Firing in dehradun An argument over an old rivalry escalates Than Youths Shoot and Abscond Photos
देहरादून में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार का नंबर एचआर51 एजेड0890 है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के युवक पहले एक-दूसरे के मित्र रहे हैं। पिछले कुछ समय से गुरमीत का आदित्य, सुजल और अंशुल के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed