फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Firing in Patel Nagar on motorcyclists Youths after dispute

राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े वारदात: दो गुटों में झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली

Thu, 20 Aug 2026 04:33 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

Dehradun Crime News: कुछ युवक रास्ते में खड़े थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार से गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव था। तभी दूसरे गुट के छह-सात युवक आगे बढ़े और डंडे से कार की शीशा फोड़ दिया।  

विज्ञापन
Dehradun Crime News Firing in Patel Nagar on motorcyclists Youths after dispute
देहरादून में फायरिंग के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र में एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में पहले चार-पांच राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद आरोपी कार सवार युवक मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


दूसरे पक्ष के युवकों ने उनका पीछा किया तो शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास फिर गोली चला दी गई। इस दौरान साहिल गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटनाक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हुई। साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल पटेलनगर में खड़े थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार से गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा। दोनों गुटों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी पर यहां विवाद हुआ और एक गुट के युवक कार में बैठकर वहां से जाने लगे। तभी दूसरे गुट के छह-सात युवक आगे बढ़े और डंडे से कार की शीशा फोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवकों ने चार-पांच राउंड फायर किए और लालपुल की ओर निकल भागे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: चार साल से सलाखों के पीछे दोषी, पुलिस की विवेचना और मजबूत पैरवी से बेदम हो रहे पैतरे

Dehradun Crime News Firing in Patel Nagar on motorcyclists Youths after dispute

दो पहिया वाहनों में दूसरे गुट के युवकों ने भी इनका पीछा किया। सेंट ज्यूड्स चौक के पास खुद को घिरता देख गुरमीत ने सीधी गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी और वह वहीं गिर गया। गोली चलने से सेंट ज्यूड्स चौक के पास भी अफरा-तफरी मच गई। साहिल को उसके दोस्त तुरंत इंदिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया।

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार का नंबर एचआर51 एजेड0890 है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के युवक पहले एक-दूसरे के मित्र रहे हैं। पिछले कुछ समय से गुरमीत का आदित्य, सुजल और अंशुल के साथ विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कंडारी ने बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed