फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में हीरो बना ब्रह्मोस की जानकारी लीक करने का आरोपी निशांत,फेसबुक पर आई ऐसे कमेंट्स की बाढ़

Thu, 11 Oct 2018 08:21 AM IST
गौरव प्रजापति/अमर उजाला, देहरादून
गौरव प्रजापति/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistani peoples Support Drdo Engineer Nishant and make hero on facebook comments 
निशांत अग्रवाल

ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तान को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार रुड़की निवासी वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल पाकिस्तान में हीरो बन गया है। उसके फेसबुक पर पाकिस्तानी उसकी जमकर वाहवाही कर रहे हैं। निशांत की गिरफ्तारी के बाद उसके फेसबुक पर साढ़े चार हजार से ज्यादा कमेंट दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से गिने-चुने भारतीयों के हैं, जो उसकी करतूत पर लानत बताते हुए उसे देशद्रोही करार दे रहे हैं।

Pakistani peoples Support Drdo Engineer Nishant and make hero on facebook comments 
nishant

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत रुड़की निवासी निशांत अग्रवाल पर ब्रह्मोस मिसाइल की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। आठ अक्तूबर को आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने उसे नागपुर से गिरफ्तार किया था। इसी दिन रुड़की स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की गई थी। उस दिन तक निशांत के फेसबुक अकाउंट पर उसकी डाली हुईं पोस्टों पर चंद लाइक और कमेंट ही थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसकी पोस्टों पर लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई है।
 

Pakistani peoples Support Drdo Engineer Nishant and make hero on facebook comments 
nishant

20 सितंबर को डाली गई यंग साइंटिस्ट के अवार्ड की फोटो वाली उसकी पोस्ट को बुधवार रात तक करीब डेढ़ हजार लोग लाइक कर चुके थे। वहीं उसकी फोटो पर साढ़े चार हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके थे। खासबात यह है कि इनमें उर्दू, हिन्दी और अंग्रेजी में चार हजार से भी ज्यादा कमेंट पाकिस्तानियों के हैं। वो निशांत की जासूसी की जमकर तारीफ कर उसे उसके इस कारनामे के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani peoples Support Drdo Engineer Nishant and make hero on facebook comments 
फेसबुक पर आए कमेंट्स

ऐसे कमेंट कर रहे पाकिस्तानी
- आईएसआई जिंदाबाद
- पाकिस्तान जिंदाबाद
- निशांत अग्रवाल धन्यवाद
- हमारा राष्ट्रीय हीरो निशांत
- डिजर्व चक्रवीर फ्रॉम पाकिस्तान
- निशांत जैसे कई प्रतिभाशाली भारतीय पाकिस्तान के लिए कर रहे हैं काम

विज्ञापन
Pakistani peoples Support Drdo Engineer Nishant and make hero on facebook comments 
nishant

निशांत की फेसबुक पोस्टों पर पाकिस्तानियों की वाहवाही का भारतीय भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ज्यादातर लोग निशांत को गद्दार बताकर उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या काफी कम है। स्थानीय पुलिस निशांत के फेसबुक एकाउंट पर नजर बनाए हुए है। साथ ही यह जानकारी जुटाई रही है कि फेसबुक एकाउंट पर उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और ये कहां के रहने वाले हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निशांत अपने फेसबुक एकाउंट पर किन लोगों से ज्यादा संपर्क में था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed