{"_id":"5c6d239dbdec224b7a5556be","slug":"pakistan-kundali-shocking-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Predictions 2019 : बढ़ेगी पाक सेना अध्यक्ष बाजवा की मुश्किलें, घिरेगा पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Predictions 2019 : बढ़ेगी पाक सेना अध्यक्ष बाजवा की मुश्किलें, घिरेगा पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Madhukar Mishra
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Qamar Javed Bajwa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्योतिषशास्त्र की गणनाएं जिस ओर इशारा कर रही हैं उससे पाकिस्तान के लिए संकट खड़ा हो सकता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश शर्मा ने दावा किया है कि आने वाले समय में पाकिस्तान की कुंडली के मुताबिक सत्ता, सेना और आतंकवादी समूहों में भयानक अंतर्विरोध पैदा हो सकता है। प्रशासन के द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में सत्तारूढ़ दल और सेना में गंभीर मतभेद पैदा हो सकता है। लगभग इसी समय में पाकिस्तान के सेनापति की कुर्सी भी खतरे में आ सकती है। सेना के अंदर दूसरी पंक्ति के कुछ अधिकारी महात्वाकांक्षी हो सकते हैं और सेना अध्यक्ष बाजवा के विरुद्ध गंभीर षड़यंत्र कर सकते हैं।
2 of 5
सतीश शर्मा
- फोटो : self
पंडित सतीश शर्मा ने दावा किया कि पाकिस्तान का जन्म भारत से 24 घंटे पहले हुआ था। परंतु मध्यरात्रि से आधे घंटे पहले ही उसका जन्म हो गया। अत: वास्तविक समय 13 अगस्त 1947 मध्यरात्रि 23.30 रहा। मेष लग्न इस कुंडली में पाकिस्तान शुक्र महादशा की गुरु अंतर्दशा में चल रहा है। शुक्र अगस्त है और गुरु का षड़बल बहुत कम अर्थात् 0.72 है। चूंकि गुरु सप्तम भाव में बैठे हैं इसलिए यह प्रबल मारकेश हैं। इसलिए पाकिस्तान की हालत बहुत खस्ता हो सकती है।
3 of 5
kundali
यह अंतर्दशा 27 जुलाई 2018 से शुरू हुई है और 27 मार्च 2021 तक चलेगी। इस समय 4 दिसंबर 2018 से शनि का प्रत्यंतर है जो कि 7 मई 2019 तक रहेगा। 7 मई 2019 से 22 सितंबर 2019 तक बुध का प्रत्यंतर रहेगा। बुध पाकिस्तान के चंद्र लग्नेश हैं परंतु तीसरे और छठे भाव के स्वामी होने के कारण अकारक हो गए हैं और आर्थिक दृष्टि से पाकिस्तान को भयानक रूप से ऋण ग्रस्त कर सकते हैं। शत्रुओं से कष्ट रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kundali
पाकिस्तान के लिए यह मारक समय हो सकता है और यद्यपि उसका सम्पूर्ण पराभव नहीं होगा। परंतु भारी नुकसान होने की संभावना है। पाकिस्तान में कई प्रांतों में विद्रोह हो सकता है। जिसे दूसरे देशों का समर्थन मिल सकता है और विभाजन की प्रक्रिया अत्यंत तेज हो सकती है। पाकिस्तान लगभग युद्ध जैसी स्थिति से गुजर सकता है। उसकी आंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
astrology
- फोटो : astrology
पाकिस्तान के शत्रुओं का भी नुकसान हो सकता है। क्योंकि जन्म लग्न से नवम भाव में शनि गौचर कर रहे हैं। लेकिन भाग्य भाव के स्वामी गुरु अष्टम भाव में रहकर वक्री होकर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मारक दशाओं में मृत्यु तुल्य कष्ट झेलना पड़ता है। पाकिस्तान का लिया हुआ ऋण बर्बाद हो सकता है और उसे नए भारी ऋणों की आवश्यकता पड़ सकती है। बुध प्रत्यंतर में जो कि मई से सितंबर तक रहेगा। पाकिस्तान का खजाना खाली हो सकता है। भयानक महंगाई हो सकती है और मुद्रा स्फीति एतिहासिक ऊचांई तक पहुंच सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।