देश भर में जहां पद्मावती फिल्म को लेकर हो हल्ला जारी है, वहीं एक दिसंबर को यहां पद्मावती रिलीज कर दी गई। इसके बाद वहां ववाल हो गया साथ ही डॉयरेक्टर को धमकीभरे फोन भी आ रहे हैं।
दरअसल, हल्द्वानी के 12 लोगों की टीम ने नैनीताल की पद्मावती नाम से 20 मिनट की शार्ट फिल्म बनाई है। एक दिसंबर को लोकल केबल चैनल बॉलीवुड मूवीज और यूट्यूब पर रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में घिर गई। नर्देशक के पास एक के बाद एक करके फोन पर कई धमकी के फोन आ चुके हैं, जिसमें इस फिल्म को लेकर विरोध जताया जा रहा है।
फिल्म की कहानी एक हजार साल पुराने नैनीताल की कल्पना है। इस प्रेम त्रिकोण में नैनीताल के राजा रतन सिंह और उनकी खूबसूरत पत्नी पद्मावती के प्रेम को उस वक्त ग्रहण लग जाता है जब हल्द्वानी के राजा केशुबिहारी का दिल पद्मावती पर आ जाता है।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में रोहित राठौर, निशा गुज्जर, मो. सलीम, राजपाल और दिलीप वार्ष्णेय हैं। फिल्म का निर्माण जेपी फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हल्द्वानी में हुई है। इसमें गौलापार के भी दृश्य हैं। कलाकारों की मुख्य भूमिका में निशा गुज्जर, दिलीप वार्ष्णेय, राजपाल, मो. सलीम, सिनेमाटोग्राफी नफीस अहमद ने की है। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म की लागत मात्र दस हजार रुपये है
नैनीताल की खूबसूरत वादियों में फिल्म नैनीताल की पद्मावती की शूटिंग हो गई है, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले इस पर भी विवादों का साया मंडराने लगा है। निर्देशक के पास एक के बाद एक करके फोन पर कई धमकी के फोन आ चुके हैं, जिसमें इस फिल्म को लेकर विरोध जताया जा रहा है। उधर फिल्म अभिनेता और निर्देशक रोहित राठौर ने बताया कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जिसका विरोध किया जाए।