फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Student Union Elections Result ABVP at DAV and MKP NSUI secures control of DBS

देहरादून छात्रसंघ चुनाव: डीएवी, एमकेपी और एसजीआरआर में चला एबीवीपी का सिक्का, एनएसयूआई के हाथ डीबीएस की कमान

Tue, 29 Sep 2026 09:51 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 09:51 PM IST
सार

डीएवी पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा और एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल के साथ अन्य दावेदारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया था।

विज्ञापन
Dehradun Student Union Elections Result ABVP at DAV and MKP NSUI secures control of DBS
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच छात्रसंघ चुनाव 2026-27 संपन्न हो गए। राज्य के सबसे बड़े महाविद्यालय में एबीवीपी का सिक्का एक बार फिर चला और अध्यक्ष पद की कुर्सी नवदीप राणा के नाम रही। नवदीप ने एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल को 94 मतों से हराया।

विज्ञापन


डीएवी पीजी कॉलेज में छह पदों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के नवदीप राणा और एनएसयूआई के सौरभ सेमवाल के साथ अन्य दावेदारों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया था। लेकिन आर्यन छात्र संगठन के अमित सिंह और तान्या कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि तीसरे नंबर पर रहे अमित को 998 छात्रों ने अपना मत दिया। जबकि तान्या सिर्फ 36 वाेट ही जुटा पाई। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर हर्ष रावल और एसएफआई के शैलेंद्र सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शैलेंद्र ने 785 मतों से जीत हासिल की। जबकि सचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी नीलांश ने सत्यम शिवम छात्र संगठन के दीपक राणा को 402 मतों से शिकस्त दी। सह-सचिव (छात्रा आरक्षित) पद के लिए सर्वाधिक 10 छात्राओं ने दावेदारी की थी। इनमें अनुष्का ठाकुर ने 892 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए छह छात्राओं के बीच हुए मुकाबले में अंजलि भट्ट ने 1507 मतों से जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का पद अनुज डोभाल ने 1247 मतों से जीता। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Big News: छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, जीएसटी विभाग का छापा, रिश्वत लेते सर्जन गिरफ्तार, एएनएम की जलकर मौत

एमकेपी में फिर चला एबीवीपी का जादू, सभी पदों पर कब्जा

एमकेपी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एक साल के अंतराल के बाद फिर एबीवीपी का जादू चला। यहां अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एबीवीपी के पैनल ने जीत हासिल की। साल 2025 के छात्रसंघ चुनाव को छोड़ दें तो इससे पहले एबीवीपी का ही दबदबा रहा था। मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे तक वोटिंग के बाद शाम परिणाम घोषित किए गए। नतीजों की घोषणा होते ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद जीत का जश्न मनाया गया और पूरे पैनल को माला पहनाकर बधाई दी गई।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की आयुषी पैन्यूली ने 268 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंद्वी प्राची (215 मत) को 53 मतों से पराजित किया। इस पद पर चार मत अवैध और दो मत नोटा पर पड़े। उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी की भावना ने 263 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। महासचिव पद पर एबीवीपी की कृति ने 268 मत पाकर प्रीति (199 मत) को हराया। सह-सचिव पद पर भी एबीवीपी की रेनू थापा ने 266 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी एबीवीपी की परीना ने 263 मत हासिल कर सलोनी (204 मत) को पराजित किया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका रौथान निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

डीबीएस छात्रसंघ की कमान एनएसयूआई के अभिनव के हाथ

डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के अभिनव कफलिया ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने एबीवीपी के अभिषेक नेगी को 94 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधा मुकाबला था। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ और महासचिव पद पर एनएसयूआई समर्थक देवाशीष निर्वाचित हुए।

छात्रा आरक्षित संयुक्त सचिव पद पर आर्यन छात्र संगठन की चांदनी राणा ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की आरती नेगी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर एबीवीपी की ईशा निर्वाचित हुईं। कार्यकारिणी के चार पदों पर आर्यन छात्र संगठन के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। इनमें श्रीशांत चमोली, अखिल रावत, अनुष्का रावत और प्रीति बंगवाल शामिल हैं।

दून विवि में प्रज्ज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

दून विश्वविद्यालय के छात्र परिषद चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में प्रज्ज्वल भट्ट अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एबीवीपी पैनल का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी एवं छात्रसंघ निदेशक प्रो. संदीप नेगी के अनुसार अध्यक्ष पद पर साहिल पंवार विजयी घोषित किए गए। उन्हें 388 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 113 मत प्राप्त हुए। कुल 506 मतों में चार अवैध और एक मत नोटा के खाते में गया। महासचिव पद पर भी एबीवीपी के रोहित रावत ने जीत हासिल की। उन्हें 394 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संदेश वर्मा को 97 मत मिले। सात मत अवैध और दो मत नोटा के रहे। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की अर्चना पाल ने 384 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी तलत को 83 मत मिले।

पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे तीन प्रत्याशी

छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ भट्ट, सहसचिव पद पर महक और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिमरन कौर रैना पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके थे। ये तीनों भी एबीवीपी पैनल से हैं। इस तरह चुनाव परिणाम के बाद छात्रसंघ के सभी प्रमुख पदों पर एबीवीपी का कब्जा हो गया। वहीं एनएसयूआई पैनल के तीनों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी प्रो. संदीप नेगी ने परिणाम जारी करते हुए विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed