फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन्हें मिलेगी भर्ती में खास छूट

Wed, 21 Feb 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Feb 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
Online application for Army recruitment 2018
सेना भर्ती - फोटो : demo pic

सेना भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बंपर भर्ती निकलने के साथ ही यहां के युवाओं को खास छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए करें क्लिक...

Online application for Army recruitment 2018
सेना भर्ती - फोटो : amar ujala/ file photo

गढ़वाल मंडल के सात जिलों में सेना भर्ती तीन अप्रैल से शुरू होगी। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 19 मार्च तक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। हरिद्वार को छोड़कर मंडल के बाकी छह जिलों के युवाओं को ऊंचाई में छूट मिलने के बाद यह पहली भर्ती है।

Online application for Army recruitment 2018
online

सेना में सोल्जर जीडी, ट्रेडमैन, टेक्निकल और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। भर्ती तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगी। भर्ती में उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और देहरादून के युवाओं को ऊंचाई में छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Online application for Army recruitment 2018
ऊंची कूद लगाता खिलाड़ी - फोटो : file photo

यहां के युवाओं को 166 के बजाय 163 सेंटीमीटर ऊंचाई पर सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। जबकि, हरिद्वार जिले के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में सोल्जर क्लर्क/एसकेटी की ऊंचाई 162 सेंटीमीटर और गोरखा युवाओं की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

विज्ञापन
Online application for Army recruitment 2018
online

भर्ती के लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होना होगा। यहां पहले दिन दौड़ होगी। इसके बाद आगे की फिजिकल फिटनेस की प्रक्रिया होगी। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed