{"_id":"749987d98c29afbfd705e4216c408622","slug":"old-tehri-complete-200-year-of-establishment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर
Tue, 29 Dec 2015 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष 1815 से पहले धुनारों की बस्ती में जब 28 दिसंबर 1815 को टिहरी बसाई गई थी तो तत्कालीन राजपुरोहित ने इस शहर की उम्र दो सौ वर्ष से कम बताई थी। तब किसी को शायद ही यकीन आया होगा कि वास्तव में यह शहर दो सौ वर्ष से पहले ही जल समाधि लेकर हमेशा-हमेशा के लिए डूब जाएगा।
तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर
2 of 11
अपने स्थापना के 90 वर्ष बाद 29 अक्तूबर 2005 को उत्तराखंड में बसा खूबसूरत टिहरी शहर डूब गया। हालांकि इस शहर में पले-बढ़े और पैदा हुए लोग टिहरी को किसी न किसी रूप में जिंदा रखने के लिए प्रयासरत रहते हैं। वे टिहरी के डूबने को एक भूगोल भर का डूबना मानते हैं। कहते हैं टिहरी लोगों के दिलों में धड़कता रहेगा। जहां कहीं भी टिहरी के लोग होंगे, उनमें टिहरी मौजूद रहेगा।
तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर
3 of 11
टिहरी के राजाओं की लंबे समय तक टिहरी शहर राजधानी रहा। बाद के वर्षों में प्रताप शाह ने ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में प्रतापनगर और कीर्तिशाह ने कीर्तिनगर बसाया। जबकि ज्योतिषियों के कहने पर 1919 में नरेंद्र शाह ने नरेंद्रनगर बसाकर पूरी तरह राजधानी वहां शिफ्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर
4 of 11
हालांकि टिहरी शहर सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों के साथ ही जिले के राजनीतिक और आर्थिक क्रियाकलापों के रूप में आगे बढ़ता रहा। यह शहर श्रीदेव सुमन की शहादत का गवाह रहा। स्वामी विवेकानंद भी यहां आए तो स्वामी रामतीर्थ ने तो तो इसी शहर से देश-दुनिया को आध्यात्म की नई राह दिखाई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, देवभूमि का 200 साल पुराना शहर जो है झील के अंदर
5 of 11
आजादी के बाद जब देश में ऊर्जा जरूरतों के लिए बांधों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई तो साठ के दशक में टिहरी का भी सर्वे हुआ। समर्थन और आंदोलनों के बीच आखिरकार टिहरी बांध का निर्माण पूरा हुआ और वर्ष 2005 में पूरा शहर जल समाधिस्थ हो गया। ज्योतिषी की भविष्यवाणी सही साबित हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।