योग गुरु बाबा रामदेव के पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क के पास पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों की कतरन मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोटों की इस कतरन को बटोरकर चौकी में रख लिया।
2 of 6
old note clipping near patanjali
- फोटो : AmarUjala
दिनभर चर्चा होती रही कि बाहर से यहां माल लेने आए किसी ट्रक में यह कतरन बोरियों में भरी रही होगी। पार्क प्रशासन का दावा है कि एक ट्रक की सफाई करने के दौरान यह कतरन यहां गिरी है।
3 of 6
old note clipping near patanjali
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे फूड पार्क के पास खड़े ट्रकों के पास पुराने नोटों की कतरन बिखरी दिखाई दी। कुछ चालक-परिचालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
4 of 6
old note clipping near patanjali
- फोटो : AmarUjala
पुलिसकर्मियों ने चालकों परिचालकों की मदद से नोटों की कतरन बटोरी। बताया गया कि करीब तीन से चार किलो कतरन एकत्र की गई। पुलिस ने फूड पार्क के अधिकारी राजकुमार पांडे और अन्य को भी बुलाया।
5 of 6
old note clipping near patanjali
- फोटो : AmarUjala
पहले तो चर्चा ये होती रही कि कोई ट्रक पतजंलि फूड पार्क में माल लेकर आया होगा जिसमें से यह कतरन गिरी। लेकिन फूड पार्क के अधिकारी राजकुमार पांडे का कहना है कि बिजनौर निवासी एक ट्रक चालक वसीम अहमद कलकत्ता से बरेली स्थित एक पेपर मिल में माल लेकर गया था।