फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निम की टीम के हौसले ने 'पहाड़' को भी हराया, हर्षिल की 4823 मीटर ऊंची अनाम चोटी पर लहराया तिरंगा

Mon, 29 Jun 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Nim Team Climbed Harsil valley Unknown peak During Lockdown, Photos
- फोटो : अमर उजाला

नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) के छह सदस्यीय पर्वतारोही दल ने हर्षिल क्षेत्र स्थित एक अनाम चोटी को फतह किया है। हॉर्न ऑफ हर्षिल अभियान के तहत संस्थान के पांच सदस्यीय दल ने इस 4823 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की। अभियान के तहत अब दल की 5280 मीटर ऊंची चोटी पर आरोहण की तैयारी है।

Nim Team Climbed Harsil valley Unknown peak During Lockdown, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बीते नवंबर माह में हर्षिल सेबोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हॉर्न ऑफ हर्षिल अभियान का विधिवत शुभारंभ किया था। लेकिन उस समय भारी बर्फबारी के कारण निम को यह अभियान स्थगित करना पड़ा था। 

Nim Team Climbed Harsil valley Unknown peak During Lockdown, Photos
- फोटो : अमर उजाला

संस्थान और प्रशासन ने कुछ दिन पहले अभियान को फिर से शुरू करने का इरादा किया। बीती 21 जून को निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल, हवलदार थिलनैस ग्याल्पो, शिवराज सिंह पंवार, सूबेदार चतर सिंह और सौरभ सिंह ने हर्षिल से आरोहण शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nim Team Climbed Harsil valley Unknown peak During Lockdown, Photos
- फोटो : अमर उजाला

छोलमी और पंचमुखी महादेव होते हुए दल ने राता स्की एरिया के निकट  बेस कैंप स्थापित किया। यहां से बीते रविवार की सुबह उन्होंने समुद्र तल से 4823 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अनाम और अनारोहित चोटी का आरोहण किया। 

विज्ञापन
Nim Team Climbed Harsil valley Unknown peak During Lockdown, Photos
- फोटो : अमर उजाला

टीम लीडर और निम के प्राचार्य कर्नल बिष्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार से विचार विमर्श करने के बाद चोटी का नामकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते इस साल ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उम्मीद जताई कि इस अभियान के बाद इन गतिविधियों को बल मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed