फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists flock in for the long weekend; long traffic jams on the roads

Dehradun News: लंबे वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, सड़कों पर लगा लंबा जाम

Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock in for the long weekend; long traffic jams on the roads
गांधी जयंती के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को देहरादून में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के देहरादून पहुंचने से शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। आशारोड़ी से आईएसबीटी तक वाहन रुक-रुककर चलते रहे। वहीं, मसूरी जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी पहुंचे। दोपहर बाद वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही आशारोड़ी से सहारनपुर रोड होते हुए आईएसबीटी तक यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। कई स्थानों पर वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। आईएसबीटी के आसपास भी वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मसूरी जाने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक होने के कारण राजपुर रोड और मसूरी डायवर्जन क्षेत्र में भी यातायात का दबाव रहा। रिस्पना पुल के आसपास भी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। शाम के समय स्थिति और अधिक बिगड़ गई। कई पर्यटक वाहन सड़कों पर ही रुक-रुककर आगे बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे वीकेंड को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जवान तैनात किए थे। इसके बावजूद वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई मार्गों पर यातायात का दबाव बना रहा।

प्रभारी एसपी ट्रैफिक जया बलूनी ने लोगों से अपील की कि मसूरी और आसपास के पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले लोग संभव हो तो निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें। उन्होंने कहा कि जाम के कारण लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शनिवार और रविवार को भी पर्यटकों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में पुलिस और यातायात विभाग के सामने शहर के साथ मसूरी मार्ग पर यातायात सुचारु रखने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed