फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमालय की तलहटी में फैले मखमले बुग्यालों ने ओढ़ी रंग-बिरंगे फूलों की चादर, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Mon, 29 Jun 2020 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Beautiful Bugyal Covered with Colourful Flowers, See Visuals
- फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालय की तलहटी में मीलों दूर तक फैले बुग्यालों ने इन दिनों रंग-बिरंगे फूलों की चादर ओढ़ ली है। चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड, चंद्रशिला, मद्महेश्वर, केदारनाथ क्षेत्र, बासुकीताल, खाम बुग्याल की रौनक देखते ही बन रही है। 

Beautiful Bugyal Covered with Colourful Flowers, See Visuals
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चलते तीन महीनों से इन क्षेत्रों में मानवीय हस्तक्षेप नहीं है, ऐसे में यहां घास समेत अन्य वनस्पतियों की प्रजातियों की सेहत सुधरी है। रुद्रनाथ ट्रेक को तो प्लास्टिक फ्री जोन भी घोषित कर दिया गया है।

Beautiful Bugyal Covered with Colourful Flowers, See Visuals
- फोटो : अमर उजाला

यहां भृंगराज, पीपली घास, कनफुल्या समेत नीले, पीले, बैंगनी, लाल समेत अन्य प्रजाति के फूल खिले हैं। बीते सालों के मुकाबले बुग्यालों में मखमली घास भी बहुत अच्छी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful Bugyal Covered with Colourful Flowers, See Visuals
- फोटो : अमर उजाला

बुग्यालों के ऊपरी क्षेत्र में ऐसी वनस्पतियां उगी हैं, जो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी थीं। कर्मचारी इन दिनों बुग्यालों का दौरा कर रहे हैं और ऐसी दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों का ब्योरा तैयार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Beautiful Bugyal Covered with Colourful Flowers, See Visuals
- फोटो : अमर उजाला

बुग्यालों की सेहत सुधारने में लॉकडाउन अहम साबित हुआ है। बुग्यालों के ढलान वाले क्षेत्रों में मीलों तक रंग-बिरंगे फूल खिले हैं, जो वहां की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। 
-अमित कंवर, डीएफओ, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed