फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजात के साथ ऐसी क्रूरता: गला काटकर सड़क किनारे फेंका, शव देख पुलिस बोली-बच्चे के साथ ये सुलूक पहली बार देखा

Sat, 27 Aug 2022 09:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby dead body found on the roadside in Mussoorie
नवजात का सड़क किनारे मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

देहरादून-मसूरी मार्ग पर जेपी बैंड के पास नवजात शिशु का कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। नीले रंग की चादर में लिपटे शव के सिर और दोनों हाथ गायब हैं। सामान्यत: ऐसी चादर अस्पतालों में होती है।



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों में पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सूचना पुलिस को सूचना मिली थी। शव को इस तरह कटा हुआ देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। नवजात बालक अभी एक-दो दिन पहले ही जन्मा हुआ लग रहा था। गर्भनाल भी ठीक से नहीं सूखी थी। प्रथमदृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन नवजात की इस तरह से हत्या की बात भी समझ से परे है।

फिलहाल, सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस रास्ते पर आने-जाने वालों को देखा जा रहा है। मगर, बीते दो दिनों से क्षेत्र में घना कोहरा है तो फुटेज भी साफ नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में पुलिस के पास दूसरा रास्ता अस्पतालों में जाकर चेक करने का है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि हाल के दिनों में जिन-जिन अस्पतालों में प्रसव हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही आशाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Newborn baby dead body found on the roadside in Mussoorie
नवजात का सड़क किनारे मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

शव जिस चादर में लिपटा था, ऐसी चादर अस्पताल में ही इस्तेमाल होती हैं। प्राथमिक पड़ताल में लग रहा है कि उसे सर्जिकल ब्लेड से काटा गया हो, लेकिन किसी भी सर्जरी या इलाज में इस तरह से काटे जाने की बात भी गले नहीं उतर रही है।

Newborn baby dead body found on the roadside in Mussoorie
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

यदि कोई शिकायत करता है तो पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। हालांकि, शिकायत न आने के बाद भी पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Newborn baby dead body found on the roadside in Mussoorie
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार, इस तरह से किसी बच्चे का शव पहली बार देखा गया है। आमतौर पर किसी वयस्क का इस तरह से शव मिलता है तो इसे हत्या ही माना जाता है।

ये भी पढ़ें...Mussoorie: पहाड़ों की रानी की खूबसूरती में 'दाग' लगा रहे कूड़े के 'पहाड़', तस्वीरों में देखें क्या हो गया हाल

विज्ञापन
Newborn baby dead body found on the roadside in Mussoorie
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नवजात के बारे में बलि की बात भी समाने आती रहती हैं, लेकिन बलि में सिर काटने की बात सामने आती है। जंगली जानवरों ने भी शव को नहीं खाया है, क्योंकि उसे धारदार हथियार से काटा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed