फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: देहरादून-मसूरी रोड पर लगा छह किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे जश्न मनाकर लौट रहे पर्यटक, तस्वीरें

Mon, 01 Jan 2024 08:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jan 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024 Heavy Traffic Jam on Mussoorie Dehradun Road during Tourist Return
देहरादून मसूरी रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

मसूरी में नए साल का जश्न मनाने के बाद लौट रहे सैलानियों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह के समय कोल्हूखेत से लेकर शिवमंदिर तक लंबा जाम लग गया। वहीं, देहरादून से मसूरी आ रहे सैलानी और स्थानीय लोग भी जाम में फंसे रहे।

देहरादून से मसूरी, धनोल्टी, कैंपटी से वापस जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कोल्हूखेत पुलिस चौकी से लेकर शिव मंदिर और कुठालगेट के बीच करीब-करीब छह किलोमीटर जाम मिला। 

New Year : बीते साल को अलविदा...तस्वीरों में देखें नए साल की पहली सुबह का स्वागत, हर की पैड़ी का अद्भुत नजारा

New Year 2024 Heavy Traffic Jam on Mussoorie Dehradun Road during Tourist Return
देहरादून मसूरी रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाल मनोज असवाल ने बताया कि नए साल के पहले दिन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर सड़क पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क किया था। जिस कारण यहां जाम लगा। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। 

New Year 2024 Heavy Traffic Jam on Mussoorie Dehradun Road during Tourist Return
देहरादून मसूरी रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक 31 दिसंबर को ही मसूरी पहुंच गए थे। शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। मालरोड दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Heavy Traffic Jam on Mussoorie Dehradun Road during Tourist Return
देहरादून मसूरी रोड पर जाम - फोटो : अमर उजाला

सुबह सैलानी अपने घरों को लौटने के लिए मसूरी से निकल पड़े। वहीं, सुबह मंदिरों में भी दर्शन के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई। जिसके चलते सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जाम लग गया।

विज्ञापन
New Year 2024 Heavy Traffic Jam on Mussoorie Dehradun Road during Tourist Return
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

देहरादून से मसूरी तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिए एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ था। सुबह भी जाम के बाद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए जाम खुलवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed