फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year : बीते साल को अलविदा...तस्वीरों में देखें नए साल की पहली सुबह का स्वागत, हर की पैड़ी का अद्भुत नजारा

Mon, 01 Jan 2024 01:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
On the first morning of New Year 2024 people take a holy dip in River Ganga at Har Ki Pauri Haridwar Photos
साल 2023 को किया विदा - फोटो : amar ujala

नई उम्मीदों के साथ नया साल आज शुरू हो गया। साल 2023 को लोगों ने अपने-अपने अंदाज में विदा किया। आखिरी दिन डूबते सूरत को प्रणाम किया। वहीं नए साल की पहली सुबह का भी लोगों ने भव्य स्वागत किया। हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।


 

नए साल के पहले दिन हरिद्वार के सिद्ध पीठ मां मनसा देवी समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। नव वर्ष के मौके पर देशभर से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर अपने नववर्ष की शुरुआत की।

 कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करके मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु का कहना है कि आज नव वर्ष की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के दिन से हो रही है जो की बहुत शुभ है। भोले की नगरी में पहुंचकर उन्होंने आज गंगा स्नान किया है। आने वाला साल उनके लिए शुभ हो गंगा मैया से यही प्रार्थना और मंगल कामनाएं की हैं।

On the first morning of New Year 2024 people take a holy dip in River Ganga at Har Ki Pauri Haridwar Photos
हरिद्वार गंगा घाट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, होटल, रेस्टोरेंट, सोसाइटी के साथ घरों में लोग झूम उठे। वहीं, इस मौके पर आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2023 को अलविदा कहा और नए साल 2024 का जोरदार स्वागत किया।

On the first morning of New Year 2024 people take a holy dip in River Ganga at Har Ki Pauri Haridwar Photos
नए साल पर दक्षिण काली सिद्ध पीठ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करता राजभवन से आया विशेष दल - फोटो : amar ujala
देहरादून के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और सोसाइटी में अलग-अलग थीम पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
On the first morning of New Year 2024 people take a holy dip in River Ganga at Har Ki Pauri Haridwar Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

कहीं, कवियों ने लोगों से ठहाके लगवाए तो कहीं, गायकों ने अपने गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा।

ये भी पढ़ें...रील के चक्कर में तोड़ रहे रूल: चर्चित होने के लिए लहराए जा रहे तमंचे, इन मामलों के बाद बढ़ी पुलिस की टेंशन

 

विज्ञापन
On the first morning of New Year 2024 people take a holy dip in River Ganga at Har Ki Pauri Haridwar Photos
उत्तराखंड में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न के लिए राजपुर रोड कुछ दिन पहले ही रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed