नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंच गए हैं। होटल तो पैक हैं बस अब पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार है। वहीं, देहरादून जिले में पार्टियों पर रोक के कारण अब पहाड़ों की रानी मसूरी में करीब बीस प्रतिशत पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग कैंसिल कर दी है। उधर, नैनीताल के होटलों में भी 60-70 फीसदी बुकिंग आ चुकी है।
2 of 9
औली में रोपवे के लिए अपनी बारी का इंतजार करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बड़ी संख्या में पर्यटक रोपवे और सड़क मार्ग से औली पहुंचे। रोपवे से औली का दीदार करने के लिए पर्यटकों में मारामारी रही। स्थिति यह रही कि सुबह दस बजे तक ही पूरे दिन के टिकट बिक गए। अब पर्यटकों को बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। औली और जोशीमठ में सभी होटल बुक हो चुके हैं।
3 of 9
औली में रोपवे सेंटर पर लगी पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का जश्न मनाने के लिए बुधवार को पर्यटक रोपवे और सड़क मार्ग से वादियों का आनंद लेने पहुंचे। पर्यटकों की आमद से व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि चारों ओर चोटियों पर बर्फ जमी हुई है, लेकिन पर्यटकों को औली में बर्फबारी का इंतजार है।
4 of 9
औली में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को रोपवे से औली के दीदार के लिए बुकिंग काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही लाइन लग गई। सुबह 10 बजे तक सारे टिकट बिक गए। वहीं औली में चेयर लिफ्ट से दिनभर पर्यटकों की आवाजाही रही। गढ़वाल मंडल विकास निगम जोशीमठ के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल का कहना है कि 31 दिसंबर तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। औली में तापमान अधिकतम दो और न्यूनतम -4 है।
5 of 9
मसूरी में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं, न्यू ईयर पर मसूरी में होटलों की बुकिंग फुल रहती थी। यहां तक कि रूम के लिए वेटिंग चलती थी। लेकिन इस बार केवल 70 प्रतिशत बुकिंग ही हो पाई है। पार्टियों पर रोक के कारण बीस प्रतिशत बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। साथ ही दून में भी होटल व्यवसायियों का यही हाल है। यहां भी केवल 50 प्रतिशत की बुकिंग हो पाई ही है।