फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में सेलीब्रेट करने जा रहे नया साल, तो ये 5 जगह आपके टूर को बना देंगी यादगार, जाना न भूलें

Wed, 26 Dec 2018 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
New Year 2019 Nainital Tourist Places list
nainital - फोटो : file photo

अगर आप नए साल को सेलीब्रेट करने नैनीताल का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। ये कुछ जगह आपके टूर को और भी यादगार बना देंगी। उत्तराखंड के कुमाऊं में सरोवर नगरी के नाम से विख्यात नैनीताल अपने आप में भी प्राकृति सौंदर्य को समेटे हुए है। ऐसे में आप यहां जाएं तो इन पांच जगह पर जाना न भूलें। चलिए जानते हैं।  

New Year 2019 Nainital Tourist Places list
naini lake

नैनी झील 
सरोवर नगरी के दिल में बसी है खूबसूरत नैनी झील। आपको बता दें कि नैनी झील में आसपास के सारे पहाड़ों का रिफ्लेक्शन पड़ता है जिससे इसका पानी बिल्कुल हरा दिखता है और यह दृश्य काफी मनोरम लगता है। इस झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं मौसम के अनुसार भी यहां के पानी के रंग में आप बदलाव देख सकते हैं। जानकारों की मानें तो इस झील की गहराई कितनी है यह आज तक कोई नहीं जान पाया। 

New Year 2019 Nainital Tourist Places list
eco cave

इको केव 
नैनीताल की सबसे मशहूर जगहों में से एक है इको केव। इस जगह में कई सारी गुफाएं एक साथ हैं। इस गुफा की सबसे खास बात ये है कि बाहर चाहे जैसा भी मौसम हो लेकिन इस गुफा में हमेशा ठंड ही रहती है। यहां से स्नो व्यू पॉइंट भी देखा जा सकता है। आपको बता दें कि यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2019 Nainital Tourist Places list
nainital zoo

चिड़ियाघर
नैनीताल का चिड़ियाघर पर्यटकों को बरबस ही अपनी और लुभाता है। इस जू में आप एक बार जाएंगे तो दोबारा जाने की इच्छा जरूर रखेंगे। यहाँ काला चीता, बाघ, भालू, हिरनजंगली बिल्ली आदि जानवर देखे जा सकते हैं। इसके आस-पास का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

विज्ञापन
New Year 2019 Nainital Tourist Places list
sattal lake

सातताल 
नैनीताल में आप घूमते-घूमते थक जाएंगे लेकिन झीलों का सिलसिला खत्म नहीं होगा। नैनीताल में 7 तालों की खूबसूरत जगह को सातताल के नाम से जाना जाता है। यह सातताल नैनीताल से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह नज़ारा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां की नौकुचिया ताल काफी मशहूर है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed