एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के साथ एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध के दौरे पर पहुंचे।
एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें
उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के संयुक्त सहयोग से काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध के निर्माण के मद्देनजर ने टिहरी बांध के पावर हाउस के निर्माण, विद्युत उत्पादन की तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रभावित हुए गांवों के पुनर्वास के संबंध में जानकारी ली।
एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पत्नी के साथ कोटी कॉलोनी पहुंचे। वहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें
प्रधानमंत्री वहां से सीधे व्यू प्वाइंट पर पहुंचे, जहां टीएचडीसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां पर भागीरथी और भिलंगना नदी का संगम था। वर्तमान में यहां पर टी वन और टी टू सुरंग है। यहीं से पानी अब पावर हाउस में जाता है। झील 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है।
एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिहरी बांध की झील में एक शहर और 125 गांव समाए हुए है, जिनका पुनर्वास नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में किया गया है।