विकास पुरुष और कांग्रेस की रीढ़ के रूप में पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हुई जिसने उनके जीवन में भूचाल ला दिया।
{"_id":"59c377cf4f1c1b2f688b58ee","slug":"nd-tiwari-life-shocking-incidents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए ऐसी घटनाओं के बारे में जिन्होंने ला दिया था ND तिवारी के जीवन में 'भूचाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए ऐसी घटनाओं के बारे में जिन्होंने ला दिया था ND तिवारी के जीवन में 'भूचाल'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:20 AM IST
विज्ञापन
ND Tiwari
- फोटो : AmarUjala
Trending Videos
nd tiwari
2009 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के राजनीतिक जीवन में भूचाल आ गया था। नारायण दत्त तिवारी उनदिनों आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हुआ करते थे। उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आने से पूरे देश की राजनीति में हलचल गई। उस वीडियो क्लिप को तेलुगू चैनल ने प्रसारित किया था।
पूर्व सीएम की हालत में सुधार है।
- फोटो : AmarUjala
इस सीडी के सियासत ने ऐसा रंग दिखाया कि एनडी को राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर वापस लौटना पड़ा। उस वक्त एनडी ने सीडीकांड को अपने खिलाफ विरोधियों की साजिश बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ND Tiwari
- फोटो : AmarUjala
आंध्र प्रदेश से लौटने के बाद एनडी तिवारी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति अपनी जमीन तलाश ही रहे थे कि एक नई मुसीबत सामने आ गई। एनडी पर एक महिला ने नया आरोप लगा दिया। उस महिला ने बताया कि वह उनकी पत्नी है और उन दोनों से एक बेटा भी है।
विज्ञापन
एनडी तिवारी
एनडी के इंकार पर यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के निर्देश पर एनडी का डीएनए टेस्ट कराया गया, जो उनके बेटे रोहित से मैच कर गया. इसके बाद काफी इंकार के बाद उन्होंने पत्नी और बच्चे को अपना लिया।