फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के लिए बेहतरीन जगह: यहां की अथाह जलराशि खूबसूरती को लगाती है चार चांद, यहीं फिल्माया गया था ‘नन्हा मुन्ना राही हूं'

Mon, 18 Apr 2022 06:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Apr 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Nanha Munna Rahi Hoon song scene was shot on aqueduct of gangnahar
नन्हा मुन्ना राही हूं गाने की शूटिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

नदी के ऊपर पुल से गुजरती अथाह जलराशि के मनोरम दृश्य ने कवियों और साहित्यकारों को ही नहीं बल्कि फिल्मकारों को भी आकर्षित किया है। देशभक्ति से प्रेरित गीत ‘नन्हा मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं’ में छोटा सा बच्चा हाथी पर सवार होकर जिस मार्ग से गुजरता दिखाई देता है। वह रुड़की गंगनहर में सोलानी एक्वाडक्ट (जलसेतू) की पटरी का दृश्य है। इस गीत में गंगनहर किनारे बने ऐतिहासिक शेर भी दिखाए गए हैं। 

सन 1962 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ इंडिया’ फिल्म में छोटे बच्चे पर फिल्माया गया गीत ‘नन्हा मुन्ना राही हूं...’ अक्सर स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आज भी सुनाई देता है। यह गीत बच्चों में राष्ट्रीयता, जोश, प्रगति और देश के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है।

गीतकार शकील बदायूनी ने इस गीत को लिखा था, संगीतबद्ध नौशाद ने किया था, जबकि गीत को आवाज शांति माथुर ने दी थी। इस गीत एक दृश्य रुड़की की गंगनहर का भी दर्शाया गया है, जिसमें गंगनहर की अपार जलराशि के साथ ही रुड़की की गंगनहर के दोनों ओर बने ऐतिहासिक शेर और उद्योगशाला भी नजर आती है। 

Nanha Munna Rahi Hoon song scene was shot on aqueduct of gangnahar
नन्हा मुन्ना राही हूं गाने की शूटिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

रुड़की ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में बसे शहर के लोग इस गीत को देखकर गंगनहर पर गुजारे दिनों को भी याद करते हैं। इस फिल्म के अलावा गंगनहर के समीप कई नई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। जून 2019 में बालीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता राजकुमार राव के साथ रुड़की गंगनहर पहुंचे थे और कुछ सीन शूट किए।

Nanha Munna Rahi Hoon song scene was shot on aqueduct of gangnahar
नन्हा मुन्ना राही हूं गाने की शूटिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

इसके अलावा भी गंगनहर पर कई डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों के सीन फिल्माए जा चुके हैं। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा देश प्रेमी बताते हैं कि ‘सन ऑफ इंडिया’ फिल्म में रुड़की गंगनहर की शूटिंग होने के चलते उन्होंने कई बार इस फिल्म को देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nanha Munna Rahi Hoon song scene was shot on aqueduct of gangnahar
नन्हा मुन्ना राही हूं गाने की शूटिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय मनीराम शर्मा उन्हें बताया करते थे कि 50 के दशक में जब इस गाने की शूटिंग हुई थी तो वह भी इसे देखने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Nanha Munna Rahi Hoon song scene was shot on aqueduct of gangnahar
नन्हा मुन्ना राही हूं गाने की शूटिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

साहित्यकार योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण बताते हैं कि यह गीत रुड़की के ऐतिहासिक शेरों से भी दुनिया को परिचित कराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed