फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम को गुलदार ने नोंच-नोंच कर खाया: दादी के साथ शादी में जा रहा था आठ साल का नवीन, शव देख परिजनों का फट गया कलेजा

Sun, 17 Apr 2022 11:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Apr 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed Eight year old boy in uttarakhand Ghansali
मौके पर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस व विभागीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में बीती शाम को गुलदार ने एक आठ साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार देर शाम अखोड़ी गांव निवासी बालक नवीन आठ वर्षीय पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था।



अपनी ही धुन में चल रहे मासूम नवीन को क्या पता था कि गुलदार घात  लगाए बैठा है। वह दादी से आगे-आगे चल रहा था। रास्ते में अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। नवीन जब ना तो शादी में पहुंचा और ना ही घर तो परिजनों ने ढूंढ खोज शुरू की।

 

काफी तलाश के बाद देर रात नवीन का आधा खाया हुआ शव रास्ते के पास ही झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मार गिराने की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि गुलदार ने किसी मासूम को अपना निवाला बनाया। 
 

Guldar killed Eight year old boy in uttarakhand Ghansali
घटना स्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

आठ साल के मासूम को गुलदार नोंच-नोंच कर खा गया। परिजन बेटे को पूरी शाम गांव में ढूंढता रहे, लेकिन देर रात जिस हालत में शव मिला उसे देखकर सबका कलेजा फट गया।

Guldar killed Eight year old boy in uttarakhand Ghansali
घटना स्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guldar killed Eight year old boy in uttarakhand Ghansali
गुलदार-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ बीके सिंह ने बताया कि अखोड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
Guldar killed Eight year old boy in uttarakhand Ghansali
गुलदार - फोटो : फाइल फोटो

दूसरी ओर इस घटना से गांव में आक्रोश है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को आपनी इस तरह मरता नहीं देख सकते। हर दिन वह दहशत में जी रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed