फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल: देश में पहली बार कैमरे में कैद हुई ये दुर्लभ विदेशी चिड़िया, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Tue, 06 Apr 2021 07:22 PM IST
अलका त्यागी गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Nainital News: Rare Vinaceous Rosefinch Bird Photo Captured in Nainital First Time in India
विदेशी पक्षी विनेशियस रोजफिंच - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल के नाम एक दुर्लभ उपलब्धि जुड़ी है। यहां के एक शौकिया पक्षी प्रेमी युवा ने देश में पहली बार एक विदेशी पक्षी विनेशियस रोजफिंच की फोटो लेने में सफलता प्राप्त की है।



इससे पहले यह पक्षी वर्ष 1925 में नैनीताल में देखा गया था हालांकि तब इसे कैमरे में नहीं उतारा जा सका था। भारत में पहली बार विनेशियस रोजफिंच की फोटो लिए जाने की जानकारी मिलते ही दिल्ली, मुंबई कोलकाता सहित देश भर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से सैकड़ों पक्षी प्रेमियों का नैनीताल में जमावड़ा लग गया।

देश के जाने माने पक्षी विज्ञानी भी इससे बहुत रोमांचित हैं। इस विषय से संबंधित देश की सर्वोत्कृष्ट संस्था बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी आगामी अंक में इस पर विस्तृत रिपोर्ट की तैयारी कर रही है।

विनेशियस रोजफिंच चीन, नेपाल और म्यांमार के ऊंचाई वाले स्थानों में पाई जाती है। विश्व प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानियों सलीम अली और  एसडी रिप्ले ने 1987 में अपनी पुस्तक ' द बुक ऑफ इंडियन बर्ड्स  में उल्लेख किया है कि इससे पहले यह नौ फरवरी 1925 को नैनीताल में देखी गई थी।


देश के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के पूर्व निदेशक असद रहमानी के अनुसार बाद में 1970 में इसे थाक खोला नेपाल और 1973 में कालीगंडक नेपाल में देखा गया था।

Nainital News: Rare Vinaceous Rosefinch Bird Photo Captured in Nainital First Time in India
विदेशी पक्षी विनेशियस रोजफिंच - फोटो : अमर उजाला

जाने माने छायाकार पद्मश्री अनूप साह ने भी इस दुर्लभ पक्षी जोड़े के अनेक चित्र लिए। इस पक्षी के जोड़े को देश में पहली बार बीते माह नैनीताल के युवा शौकिया छायाकार संजय बोरा ने बारापत्थर के पास नारायण नगर के रास्ते में  बिच्छू की झाड़ी और नमी वाले स्थान में कैमरे में कैद किया।

Nainital News: Rare Vinaceous Rosefinch Bird Photo Captured in Nainital First Time in India
विदेशी पक्षी विनेशियस रोजफिंच - फोटो : अमर उजाला

संजय बीते आठ वर्ष से पक्षियों की फोटोग्राफी कर रहे हैं। वह अब तक 150 से अधिक पक्षियों की फोटो ले चुके हैं। उन्होंने पहले इसकी मादा और कुछ दिन बाद नर पक्षी की फोटो ली तो उन्हें पता नहीं था कि यह इतना दुर्लभ पक्षी है। उन्होंने इसकी फोटो देश के नामी पक्षी विशेषज्ञ राजेश पवार को भेजी तब पवार ने उन्हें यह बताया कि उन्होंने कितनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital News: Rare Vinaceous Rosefinch Bird Photo Captured in Nainital First Time in India
नैनीताल के युवा छायाकार संजय बोरा - फोटो : अमर उजाला

संजय ने इस बारे में जब प्रसिद्ध पर्यावरणविद और छायाकार अनूप साह को बताया तो साह ने भी इसके चित्र लिए और वीडियो भी बनाए। संजय ने इस पक्षी की फोटो और विवरण सोशल मीडिया में डाले तो देशभर के पक्षी विशेषज्ञ और प्रेमी बेहद रोमांचित हो गए और सैकड़ों विशेषज्ञ नैनीताल में उमड़ने लगे।

विज्ञापन
Nainital News: Rare Vinaceous Rosefinch Bird Photo Captured in Nainital First Time in India
विदेशी पक्षी विनेशियस रोजफिंच - फोटो : अमर उजाला

अनूप साह ने बताया कि अब यह पक्षी जोड़ा यहां से जा चुका है। यह चीन के अत्यंत ऊंचाई वाले क्षेत्र से यहां आया होगा। साह व संजय बोरा ने बताया कि अब तक यहां ब्राऊनबुल फिंच ( फिंच यानी छोटा पक्षी), येलो ब्रेस्टेड ग्रीन फिंच, कॉमन रोज फिंच और पिंक ब्रोड रोज फिंच देखे जा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed