{"_id":"606c5e1e8ebc3e8ca254557b","slug":"haridwar-mahakumbh-2021-kumbh-start-with-151-shankh-voice-cm-doing-ganga-puja-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ: 151 शंखों के नाद के साथ कुंभ का विधिवत आगाज, हरकी पैड़ी पर गूंजे मां गंगा और महादेव के जयघोष, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ: 151 शंखों के नाद के साथ कुंभ का विधिवत आगाज, हरकी पैड़ी पर गूंजे मां गंगा और महादेव के जयघोष, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कुंभ में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन, मंत्रोच्चारण और 151 शंखों के नाद के साथ हरिद्वार में विधिवत रूप से महाकुंभ का आगाज हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख की मधुर ध्वनि के बीच गंगा तट अध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मां गंगा को नमन कर महाकुंभ मेले के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। अखाड़ों के प्रमुख संतों ने भी गंगा पूजन संपन्न होने के बाद दोनों हाथ उठाकर हर हर महादेव के जयघोष करते हुए गंगा पूजन किया।
परंपरा के अनुसार महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने के लिए श्रीगंगा सभा ने मंगलवार को हरकी पैड़ी पर भव्य गंगा पूजन आयोजित किया। ब्रह्मकुंड पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि, मेला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपस्थिति में गंगा पूजन शुरू हुआ।
श्रीगंगा सभा के आचार्य अमित शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री को मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती कराई। इसके साथ ही 151 आचार्यों ने मंत्रों का जप किया। सभी ने मां गंगा का पूजन, नैवेद्य अर्पण करने के साथ महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने की कामना की।
2 of 6
कुंभ में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गंगा आरती होने के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती संपन्न होने के बाद 151 आचार्यों ने शंखनाद किया तो सभी को कुंभनगरी में आस्था का महापर्व शुरु होने की अलौकिक अनुभूति हुई।
3 of 6
कुंभ में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन
- फोटो : अमर उजाला
अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत श्रीगंगा सभा के कार्यालय पहुंचे। यहां श्रीगंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी, अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने अतिथियों को गंगाजली, चुनरी और प्रसाद भेंट किया। श्रीगंगा सभा के कार्यालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चिन्मय पंडित के महाकुंभ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने चिन्मय पंडित को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुंभ में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन
- फोटो : अमर उजाला
गंगा पूजन के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी, शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी मेला संजय गुंज्याल, डीएम सी. रविशंकर, एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 6
कुंभ में हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन
- फोटो : अमर उजाला
आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए 1200 से अधिक सीसीटीवी बिजली गुल होने पर बंद नहीं होंगे। सीसीटीवी को सोलर ऊर्जा पैनल से जोड़ा गया है। पहले लाइट गायब होते ही सीसीटीवी बंद हो जाते थे और पुलिसकर्मी यातायात व अन्य गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाते थे। कई बार घटना होने के बाद उसे अंजाम देने वाले का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में अब 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे काम करते रहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।