फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब खुलेगा मानव कंकालों से भरी इस तिलस्मी झील का राज, चौंका देगी इसकी कहानी

Sat, 22 Jul 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Jul 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
mystery of roopkund lake of skeletons will open soon
roopkund - फोटो : amarujala

मानव कंकालों से भरी देश की रहस्यमी झीलों में शाम‌िल इस त‌िलस्मी झील का राज अब जल्द ही खुलने वाला है। अब तक जो इसके बारे में बाते सामने आई हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। 

Trending Videos
mystery of roopkund lake of skeletons will open soon
roopkund - फोटो : amarujala

चमोली जिले में त्रिशूल और नंदा घूंटी चोटियों के पास घाटी में रूप कुंड ग्लेशियर झील के रहस्य से पर्दा हटाने के लिए एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) फिर जुट गया है। दो मीटर गहरी इस झील के किनारे पड़े मानव अवशेषों के संबंध में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

mystery of roopkund lake of skeletons will open soon
roopkund - फोटो : amarujala

इसी से इस झील को ‘रहस्यमयी झील’ भी कहा जाता है। रूप कुंड के संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए एएसआई ने नए सिरे से शोध कार्य शुरू किया है। रूप कुंड एक विश्व प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टीनेशन भी है। समुद्र तल से 16, 499 फुट ऊंचाई पर स्थित रूप कुंड झील के किनारे पड़े मानव अवशेषों के संबंध में तरह-तरह की किवदंतियां प्रचलित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mystery of roopkund lake of skeletons will open soon
roopkund - फोटो : amarujala

ये अवशेष नवीं शताब्दी के माने जाते हैं। मानव कंकालों में अभी तक थोड़ा-थोड़ा मांस लगा हुआ है। इनमें महिलाओं और बच्चों के अवशेष हैं। वर्ष 1942 में नंदा देवी गेम रिजर्व रेंजर एचके मधवाल ने इन कंकालों के संबंध जानकारी दी। 

विज्ञापन
mystery of roopkund lake of skeletons will open soon
asd

सबसे पहले ब्रिटेन के अधिकारियों ने इन कंकालों के संबंध में आशंका व्यक्त की कि ये जापानियों के आक्रमण का शिकार हुए। लेकिन जांच पाया गया कि यह शव जापानी हमलों के समय से बहुत पुराने हैं। इसके बाद हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड माइक्रोबायोलॉजी के शोधकर्ताओं ने यहां से लिए सैंपलों की जांच करके बताया कि 70 फीसदी मानव अवशेष ईरानी हैं और बाकी स्थानीय लोगों के। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed