फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी: भारी बारिश के बाद कैंपटी फॉल में भरा मलबा, सैलानियों के जाने पर लगी रोक, तस्वीरें...

Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie News: Debris filled in Kempty Falls after heavy rains and ban on tourists photos
कैंपटी फॉल में भरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी गढवाल स्थित कैंपटी फॉल में भारी बारिश के चलते पानी बढ़ गया है। इसके चलते पुलिस ने सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी है। बता दें, कर्फ्यू में ढील के बाद कैंपटी फॉल में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे थे।



ऋषिकेश: जान पर भारी पड़ रहा गंगा की लहरों में रोमांच, हादसों से सबक नहीं ले रहे पर्यटक, तस्वीरें...

कोरोना संक्रमण बढ़ने के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने फॉल में निश्चित संख्या में पर्यटकों के जाने की अनुमित दी थी। वहीं अब लगातार बारिश से कैंपटी फॉल में मलबा और पानी बढ़ गया है। कैंपटी की मुख्य झील पूरी तरह से मलबे से भर गई है। ऐसे में पुलिस ने पर्यटकों को झरने में जाने से रोक दिया है। 

कैंपटी पुलिस थाना इंचार्ज नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी की झील बारिश के कारण मलबे से भर गई है। भारी बारिश से झरने का बहाव भी तेज हो गया है। इससे सुरक्षा की दृष्टि से सैलानियों को नहीं जाने दिया जा रहा है।

कुछ पर्यटक झील और झरने की फोटो लेने के लिए जा रहे हैं। वे दूर से ही फोटो लेकर वापस आ रहे हैं। कैंपटी में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

सोमवार को गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले 39 सैलानियों का चालान किया गया। इसमें बिना मास्क के 31 और 8 सैलानियों का सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चालान किया गया। 

Mussoorie News: Debris filled in Kempty Falls after heavy rains and ban on tourists photos
कैंपटी फॉल में भरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से पहाड़ों की रानी मसूरी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं भारी बारिश से एनएच 707 ए पर कई जगह मलबा आ गया। इसके चलते दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों के साथ ही शहर में आए सैलानी भी परेशान रहे । 

Mussoorie News: Debris filled in Kempty Falls after heavy rains and ban on tourists photos
कैंपटी फॉल में भरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून मार्ग गलोगी धार के पास दूसरे दिन भी पहाड़ गिरने से मलबा आया। इसे मसूरी-दून मार्ग में आवाजाही बाधित रही। पिक्चर पैलेस-किंग्रेग मार्ग पर मलबा आने कई घंटों तक मार्ग बंद रहा। वहीं लंढौर उप जिलाचिकित्सालय से लक्ष्मणपुरी लिंक मार्ग में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग चार घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie News: Debris filled in Kempty Falls after heavy rains and ban on tourists photos
मसूरी रोड पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

इससे टिहरी बाईपास रोड जाने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। देहरादून मार्ग पर कई जगह मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मसूरी-टिहरी मार्ग में कई जगह मलबा और बोल्डर आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं शहर के लंढौर रोड भोटिया मार्ग में करीब चार दुकानों में पानी घुस गया।

विज्ञापन
Mussoorie News: Debris filled in Kempty Falls after heavy rains and ban on tourists photos
मसूरी रोड पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार खैरा ने बताया कि गलोगी धार के पास मलबा और बोल्डर आने से तत्काल जेसीबी भेज कर मलबा और बोल्डर हटाया और मार्ग में यातायात सुचारू कराया गया। कोल्हूखेत मुख्य मार्ग पर पहाड़ी से पेड़ उखड़ कर सड़क की तरफ लटक गया, जिसे जेसीबी से हटवाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed