{"_id":"60ec39138ebc3ebc791a3b4d","slug":"rishikesh-news-tourist-doing-danger-action-in-ganga-heavy-wave-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: जान पर भारी पड़ रहा गंगा की लहरों में रोमांच, हादसों से सबक नहीं ले रहे पर्यटक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: जान पर भारी पड़ रहा गंगा की लहरों में रोमांच, हादसों से सबक नहीं ले रहे पर्यटक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी से राहत पाने के लिए विभिन्न राज्यों से पर्यटक योगनगरी ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। यहां वे जान खतरे में डालकर प्राकृतिक गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर नहाने और सेल्फी लेने के लिए उतर रहे हैं। पर्यटकों की यही गलती उनकी जान पर भारी पड़ रही है। गंगा तटों और संवेदनशील घाटों पर पर्यटकों के गंगा के तेज बहाव में बहने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन और सैलानी हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं।
वीकेंड पर मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थल सैलानियों से पैक हो रहे हैं। ऐसे में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के पर्यटक मौज मस्ती के लिए ऋषिकेश पह़ुंचते हैं। ऋषिकेश शहर, लक्ष्मण झूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र, मुनिकीरेती क्षेत्र में एक दर्जन प्राकृतिक गंगा तट और संवेदनशील घाट है। खासकर मैरीन ड्राइव, गोवा बीच, युसूफ बीच, नीम बीच और गंगा लाइन पर पर्यटक घंटों नदी में अठखेलियां करते हैं।
वहीं मस्तराम घाट, किरमोला घाट, संत सेवा घाट, बॉबे घाट, सच्चाधाम घाट, सांई घाट आदि संवेदनशील घाटों पर भी पयर्टक गंगा में सुबह से शाम तक नहाते रहते हैं। इन तटों और घाटों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
2 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
तटों और घाटों पर भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में तटों और घाटों पर क्षमता से अधिक पर्यटक पहुंचते हैे। यहां इक्का दुक्का पुलिसकर्मी केवल रस्मआदायगी के लिए तटों और घाटों पर कभी-कभी गश्त करते हैं।
3 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील घाटों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग और चेन जैसे सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। संवेदनशील घाटों पर स्नान के दौरान पर्यटक स्नान के दौरान अचानक नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पर्यटक रेलिंग और चेन न होने के चलते सुरक्षा दायरे से बाहर निकलकर नदी के तेज प्रवाह में बहते चले जाते हैं। घटनाओं में लगातार इजाफा भी हो रहा है, लेकिन टिहरी और पौड़ी प्रशासन लगातार दुर्घटनाओं की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषिकेश में गंगा मं अटखेलियां करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, योगनगरी पहुंचने वाले पर्यटक आनंद को दोगुना करने के लिए नशे का सहारा भी लेते हैं। पर्यटक गंगा तटों, घाटों और झरनों में नहाने और मौज मस्ती के दौरान कोलड्रिंक या सादे पानी की बोतल में शराब मिला लेते हैं। इसकी तस्दीक ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला, स्वार्गाश्रम क्षेत्र, मुनिकीरेती क्षेत्र के गंगा घाटों के किनारे बड़ी संख्या में मिलने वाली शराब की खाली बोतलें करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।