फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्लिम परिवार ने किया हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, मुखाग्नि देते हुए भर आई आंखें, तस्वीरें...

Sun, 10 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,अल्मोड़ा Updated Sun, 10 Jun 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Muslim family done funeral of hindu old man on ganga ghat in almora
funeral

गंगा घाट पर जब एक हिंदू बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने मुस्लिम परिवार पहुंचा तो हर कोई देखता रह गया। रहमत खान के परिवार ने ऐसा कर सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की।

Muslim family done funeral of hindu old man on ganga ghat in almora
funeral

अल्मोड़ा में बचपन से पारिवारिक के सदस्य के तौर पर मुस्लिम परिवार के बीच रह रहे महाराष्ट्र निवासी रामदत्त (70) की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम परिवार ने उनका हिंदू रीति रिवाज से विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि भी रहमत खान के परिवार ने ही दी।

Muslim family done funeral of hindu old man on ganga ghat in almora
funeral

अल्मोड़ा के एनटीडी निवासी रहमत खान के यहां महाराष्ट्र निवासी रामदत्त बचपन से पारिवारिक सदस्य के तौर पर रहते थे। पिछले डेढ़ साल से वह फेफड़े की बीमारी परेशान थे। रहमत खान ने उनका अल्मोड़ा और हल्द्वानी में भी इलाज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim family done funeral of hindu old man on ganga ghat in almora
funeral

शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। इसके बाद रहमत के परिवार और आसपास के लोगों ने उनका स्थानीय विश्वनाथ घाट में हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि रहमत, गुड्डू खान और अयूब खान ने दी। रहमत खान ने बताया कि बचपन में रामदत्त के माता और भाई की एक हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Muslim family done funeral of hindu old man on ganga ghat in almora
अंतिम संस्कार

उस समय उनके पिता मोहम्मद खान रामदत्त को अपने साथ ले आए थे। तब से रामदत्त पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहे थे। वह खुद रामदत्त को बड़े भाई के तौर पर सम्मान देते थे। सामाजिक सौहार्द की यह मिसाल नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अंतिम संस्कार में अमान खान, सनावर खान, सरफराज खान, यूसुफ तिवारी, सौरभ वर्मा, दीपक नेगी, विनोद बाराकोटी आदि भी शामिल हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed