Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Mann Ki Baat' is a powerful medium for enhancing public participation in nation-building.

Dehradun News: राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का सशक्त माध्यम है मन की बात

Mon, 30 Nov 2026 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
'Mann Ki Baat' is a powerful medium for enhancing public participation in nation-building.
Iमुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रमI
विज्ञापन

Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का मन की बात कार्यक्रम सशक्त माध्यम है। IIमुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। IIमुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में डॉक्टरों व चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है। IIमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed