वेस्ट यूपी की बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी कुख्यात सुनील राठी को अब इस जेल में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है।
उत्तर प्रदेश कारागार महकमे ने इसकी तैयारी भी कर ली है। राठी पर मंडराते खतरे को लेकर ही शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार के अपराध जगत के बड़े नाम कुख्यात सुनील राठी ने नौ जुलाई को बागपत जेल में कुख्यात मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मुन्ना बजरंगी आठ जुलाई की देर रात ही बागपत जेल में पहुंचा था। अगले ही दिन सुबह उसकी हत्या कर दी गई थी।
4 of 5
सुनील राठी कोर्ट में पेशी के लिए जाते हुए
- फोटो : amarujala
माना जा रहा था कि वह उत्तराखंड की किसी जेल में शिफ्ट हो सकता है लेकिन अब नई बात ये निकलकर आ रही है कि राठी को एहतियात के तौर पर यूपी की राजधानी लखनऊ की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।
5 of 5
बागपत जेल
- फोटो : अमर उजाला
बकायदा उत्तर प्रदेश कारागार महकमे ने इसकी पूरी एक्सरसाइज कर ली है। आशंका जताई जा रही है कि मुन्ना के कत्ल के बाद मुख्तार गैंग भी पलटवार कर सकता है। इधर, हरिद्वार पुलिस भी यूपी पुलिस से समन्वय स्थापित कर पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। उसकी वजह राठी गैंग का हरिद्वार में सक्रिय होना है।