फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: तीन दिन के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, डीएम ने अफसरों को किया अलर्ट

Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
three days weather alert in uttarakhand
rain

भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर जारी चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने उपमंडल स्तर पर विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं बुधवार को राजधानी देहरादून में दोपहर बाद से बारिश का दौर जारी हो गया। देर शाम एक बार फिर झमाझम बारिश हुई, जिसने तापमान में ठंडक का अहसास कराया। 


 

three days weather alert in uttarakhand
rain
इसके साथ ही नदी व नालों के किनारे रहने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था करने को भी कहा है।

 
three days weather alert in uttarakhand
rain

डीएम ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कुमाऊं में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही 3, 4 व 5 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिले के सभी एसडीएम, राजस्व, ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों समेत आपदा प्रबंधन सिस्टम से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
three days weather alert in uttarakhand
rain
राजस्व विभाग के अधिकारियों को नदी, नालों के समीप रहने वाले परिवारों को चिन्हित कर उनके सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन
three days weather alert in uttarakhand
rain

इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि भारी बारिश की चेतावनी के चलते बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। उधर, जिला आपदा परिचालन केंद्र की जानकारी के अनुसार लोनिवि निर्माण खंड के अंतर्गत ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर 42 के बिंदाल नदी के किनारे वाली सड़क ग्रामीण मार्ग भारी वर्षा के कारण 11 जुलाई से बंद है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed