फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी में हुए इस हादसे ने लील थी 22 जिंदगियां, चालक ने जानबूझकर खाई में गिराई थी बस

Thu, 10 Jan 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
most painful bus accident in mussoorie 22 passengers were killed
bus accident

मसूरी में हुए इस हादसे को यादकर आज भी लोगों की रूह कांप उठती है। ऐसा भयावह मंजर शायद ही कभी देखा हो। कई घर में चीत्कार सुनकर और शव यात्रा देख सभी सहम गए थे। भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मंडल ने मसूरी बस हादसे में मारे गए लोगों की स्मृति में गंगा में दीपदान किया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

most painful bus accident in mussoorie 22 passengers were killed
- फोटो : अमर उजाला

भीमगोड़ा खडख़ड़ी व्यापार मंडल के नेतृत्व में पांच जनवरी 2011 को परिवार के साथ मसूरी में पिकनिक मनाने गए शहरभर के व्यापारियों को मूसरी हादसे की याद आते ही आंखें नम हो जाती हैं। शाम होते ही सभी हरिद्वार लौटने लगे तो एक बस मसूरी से देहरादून के बीच कुठहाल गेट के पास अनियंत्रित होकर खाई में चली गई थी। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। ज्वालापुर, कनखल, मध्य हरिद्वार, भीमगोड़ा, खड़खड़ी में शव यात्रा देखकर सभी का कलेजा मुंह को आ गया था।
 

most painful bus accident in mussoorie 22 passengers were killed
जेल

22 लोगों की मौत के मामले में जिला जज राम सिंह की अदालत ने आरोपी बस चालक को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। अभियुक्तपर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया और जुर्माना न भरने पर छह माह अतिरिक्त सजा झेलनी होगी। अदालत में साबित हो गया था कि चालक ने जानबूझकर बस को खाई में गिरा दिया था। मृतकों में 9 पुरुष, सात महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
most painful bus accident in mussoorie 22 passengers were killed
bus accident

यह था मामला-
पांच जनवरी 2011 को की रात हरिद्वार के भीमगौड़ा व्यापार मंडल व खड़खड़ी व्यापार मंडल के करीब 400 लोग आठ बसों में सवार हो मसूरी घूमकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे कोल्हूखेत में एक बस (यूपी 08-3944) अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बस में 41 लोग सवार थे। आरोपी बस चालक दुर्घटना से पहले ही कूदकर फरार हो गया था।
 

विज्ञापन
most painful bus accident in mussoorie 22 passengers were killed
cremation - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन रायवाला पुलिस ने आरोपी चालक राकेशलाल पुत्र बच्चनलाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मसूरी थाने में कोल्हूखेत के पुलिस चौकी इंचार्ज कबूल सिंह ने आरोपी चालक राकेशलाल के विरुद्ध आईपीसी की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) व एमवी एक्ट की धारा-279 (लापरवाही से वाहन चलाना) का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक वैभव, आकांक्षा, तरुण, दिशा, वरुण, संजय, बलराम, मुनमुन, नूपुर, ऋषभ, पूनम, धन देवी, रूबी, सोनिया वाधवा, निशान वाधवा, भाव्या, सोनू वाधवा, महेश, भूमि और अनेश गोयल सभी हरिद्वार के रहने वाले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed