{"_id":"6ad44485eec3da6063003a93","slug":"mussoorie-news-tourist-60-percent-advance-bookings-in-hotels-for-weekend-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: वीकेंड पर होटलों में 60 फीसदी एडवांस बुकिंग, प्रशासन का ट्रैफिक कंट्रोल पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: वीकेंड पर होटलों में 60 फीसदी एडवांस बुकिंग, प्रशासन का ट्रैफिक कंट्रोल पर फोकस
Sun, 18 Oct 2026 09:41 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:41 AM IST
सार
रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मसूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार में रौनक लौटने लगी है। शहर के होटलों में रविवार और सोमवार के लिए करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की ओर से की गई यातायात व्यवस्था के चलते इस शनिवार को शहर में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि रविवार और सोमवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे। इससे होटल कारोबार को गति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, तीन जगह लगेंगे बोलार्ड
विज्ञापन
Trending Videos
वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु रहने से पर्यटकों को भी राहत मिली है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार शाम और सोमवार के लिए शहर के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एडवांस बुकिंग के अलावा भी बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचेंगे, जिससे होटल कारोबार में और तेजी आएगी।