फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: पर्वतीय जिलों में इन दिनों यात्रा करना खतरे से खाली नहीं, ये है 360 से अधिक डेंजर स्लिप जोन

Mon, 10 Jul 2023 08:07 AM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jul 2023 08:07 AM IST
विज्ञापन
Monsoon season More than 360 danger slip zones marked in mountainous areas Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इन दिनों यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। बारिश के दिनों में यात्रा के दौरान भूस्खलन के कारण मार्गों का बंद होना आम बात है। इसके अलावा बरसात में सक्रिय होने वाले स्लिप जोन भी परेशानी का कारण बनते हैं।



लोनिवि ने इस बार ऐसे 360 से अधिक डेंजर स्लिप जोन चिह्नित किए हैं, जो बरसात में कभी भी सक्रिय हो सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से निश्चित दूरी पर जेसीबी के अलावा अन्य मशीनों की व्यवस्था की गई है, ताकि वक्त रहते स्लिप के कारण बंद हुए मार्गों को खोला जा सके। मानसून सत्र के दौरान प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कब कौन सी सड़क पर पहाड़ से गिरकर मलबा और बोल्डर आ जाएं, कहा नहीं जा सकता है।

इसके अलावा बरसाती नाले भी सक्रिय हो जाते हैं, इन्हीं के साथ भारी मात्रा में स्लिप आता है, जो मार्गों के बंद होने का कारण बनता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों के अलावा, मुख्य जिला मार्गों, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर डेंजर स्लिप जोन सक्रिय हैं। लोनिवि की ओर से प्रदेश में सक्रिय डेंजर स्लिप जोन का निर्माण खंड के हिसाब से वर्गीकरण किया गया है।

Monsoon season More than 360 danger slip zones marked in mountainous areas Uttarakhand news in hindi
हाईवे - फोटो : अमर उजाला

इनमें अल्मोड़ा में रानीखेत खंड, बागेश्वर में कपकोट, नैनीताल में रामनगर और भवाली, पिथौरागढ़ में डीडीहाट और अस्कोट, उत्तरकाशी में भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़ और बडकोट, चमोली में गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली और पोखरी, रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ, टिहरी में नरेंद्रनगर, घनसाली, थत्यूड़ और नई टिहरी, देहरादून में साहिया, चकराता, ऋषिकेश और डोईवाला, पौड़ी में लैंसडौन, दुग्गडा, बेजरो, पाबौ और श्रीनगर, हरिद्वार में रुड़की और लक्सर निर्माण खंड शामिल हैं।

Monsoon season More than 360 danger slip zones marked in mountainous areas Uttarakhand news in hindi
डेंजर जोन - फोटो : अमर उजाला

इस बार मशीनों को स्थायी तौर पर किया गया तैनात
शासन की ओर से इस बार चिह्नित डेंजर स्लिप जोन के नजदीक जेसीबी मशीनों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। लोनिवि के अधिकारियों की मानें तो सभी संवेदनशील स्थानों पर मैनपावर के साथ मशीनों की तैनाती की गई है, ताकि कम से कम समय में बंद हुई सड़कों को खोला जा सके।

ये भी पढ़ें...Chardham yatra: यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, बारिश के चलते लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon season More than 360 danger slip zones marked in mountainous areas Uttarakhand news in hindi
डेंजर जोन - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में कहां कितने लैंड स्लाइड जोन सक्रिय

जिला डेंजर जोन
अल्मोड़ा 95
बागेश्वर 14
नैनीताल 15
पिथौरागढ़ 04
चंपावत 03
उत्तरकाशी 07
चमोली 27
रुद्रप्रयाग 33
टिहरी 96
देहरादून 14
पौड़ी 22
हरिद्वार 03
कुल 360
विज्ञापन
Monsoon season More than 360 danger slip zones marked in mountainous areas Uttarakhand news in hindi
डेंजर जोन - फोटो : amar ujala

प्रदेश में डेंजर स्लिप जोन बरसात में हर साल सक्रिय होते हैं। इस बार पूर्व तैयारी के साथ विधिवत चिह्नित करने के साथ इनसे निपटने की तैयारी की गई है। जिलों में संबंधित निर्माण खंड में तैनात इंजीनियरों को इसके लिए विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं। स्लिप आने पर कम से कम समय में मार्ग को खोला जा सके, इसके लिए जेसीबी मशीनों की तैनाती की गई है। - दीपक यादव, प्रमुख अभियंता लोनिवि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed