फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census Two Day Training for Second Phase of Population Census Completed in Dehradun Uttarakhand news

उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा

Thu, 17 Sep 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 17 Sep 2026 01:49 PM IST
सार

जनगणना-2027 के दूसरे चरण को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। देहरादून में अधिकारियों और संबंधित कार्मिकों को जनसंख्या गणना के काम को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Census Two Day Training for Second Phase of Population Census Completed in Dehradun Uttarakhand news
दिल्ली एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

जनगणना-2027 के दूसरे चरण में एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों और संबंधित कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पूरा कर लिया गया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है और करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए, जिससे घर-घर जाकर गणना का कार्य सुगमता से हो सके। प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारी, 23 सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और अन्य कार्मिक शामिल हुए। अधिकारियों ने जनगणना की प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed