{"_id":"64aafd180ffcaf069d0282f3","slug":"chardham-yatra-2023-movement-on-yatra-route-will-be-closed-from-8-pm-to-5-am-due-to-rainfall-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham yatra: यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, बारिश के चलते लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham yatra: यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी आवाजाही, बारिश के चलते लिया निर्णय
Mon, 10 Jul 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:00 AM IST
सार
Chardham Yatra 2023 News: बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।
विज्ञापन
बरसात के चलते हाईवे व संपर्क मार्गां पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते हाईवे व संपर्क मोटर मार्ग पर अब सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था जो गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन को रात को जाने की अनुमति कैसे और किस स्तर पर मिली, इसके बारे में सभी बैरियर प्वाइंट से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Badrinath Highway: छिनका में खतरे के बीच हो रही यात्रा वाहनों की आवाजाही, पहाड़ी से अटके हैं भारी भरकम बोल्डर
विज्ञापन
वहीं उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित मुख्य मोटर मार्गों पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।