अगर आपके पास भी इस नंबर की सीरीज से फोन आए तो सावधान हो जाएं। फोन की घंटी बजी और आपका फोन ब्लास्ट हो सकता है।
हाल ही में पिथौरागढ़ के बेरीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी का मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया था। ब्लास्ट से पहले मोबाइल नीचे रख देने से वह हादसे का शिकार होने से बच गई। मोबाइल फटने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग उनके घर में एकत्र हो गए।
ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी के फोन पर कुछ दिनों पहले 14 अंकों के नंबर से दो मिस कॉल आई। उन्होंने कॉल करने वाले नंबर पर डायल किया। कॉल के दौरान ही फोन पर लाल रंग से मैसेज उभरने लगा और इसी के साथ उनका फोन गर्म होने लगा।
घबराकर उन्होंने फोन नीचे रख दिया। नीचे रखते ही फोन तेज धमाके साथ फट गया। फोन के कई टुकड़े हो गए। पूरे कमरे में धुंआ भर गया। घर में मौजूद बच्चों में चीख पुकार शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले ही 21 हजार रुपये का फोन खरीदा था।
5 of 5
woman with mobile
- फोटो : getty images
इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय वितरक मनीष चंद्र को दी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते विस्फोट हुआ हो सकता है। इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी जा रही है। ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है 14 अंकों के नंबर से आने वाली कॉल रिसीव न करें।