दलितों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए राज्य सभा सांसद तरुण विजय पर भीड़ ने हमला बोल दिया। हमले में सांसद समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला
2 of 7
तरुण विजय
- फोटो : AmarUjala
भीड़ में शामिल लोगों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। तरुण विजय ने वाहन की आड़ लेकर किसी तरह खुद को पत्थरों से बचाने की कोशिश की पर इसी बीच एक पत्थर उनके सिर पर लगा।
भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला
3 of 7
सांसद पर हमला करने को आक्रोशित भीड़
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने लहूलुहान हालत में करीब एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने पथराव करके वाहनों से शीशे तोड़ दिए और सांसद के साथ गए आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के संरक्षक दौलत कुंवर की गाड़ी को खाई में ढकेल दिया।
भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला
4 of 7
शिलगुर मंदिर
- फोटो : AmarUjala
पोखरी गांव चकराता ब्लाक मुख्यालय से 45 किमी दूर है। जहां शिलगुर देवता का नवनिर्मित मंदिर बना है। शुक्रवार को यहां मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन था।
भीड़ ने बोला भाजपा सांसद पर हमला
5 of 7
तरुण विजय पर हमला
- फोटो : AmarUjala
इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शाम करीब सवा चार बजे तरुण विजय देवता के दर्शन करके दौलत कुंवर व अन्य के साथ लौट रहे थे।