फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा से निष्कासन के बाद अब इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं विधायक चैंपियन, सामने आ रही ये वजह

Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Dehradun News: MLA Kunwar Pranav Singh Champion may join bsp after expelled from bjp

उत्तराखंड के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा से निष्काषन के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह सवाल तैरने लगा है कि क्या वह हाथी पर सवार होंगे? पूर्व में जिस तरह से चैंपियन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मुखालफत कर अनुसूचित समाज के प्रति अपना प्रेम जताया था, तभी से यह माना जा रहा था कि चैंपियन कभी भी बसपा में शामिल हो सकते हैं। 

Dehradun News: MLA Kunwar Pranav Singh Champion may join bsp after expelled from bjp
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में पत्ते नहीं खोले हैं। उनका कहना है कि इस बारे में फिलहाल कोई बातचीत नहीं चल रही है, लेकिन चैंपियन यदि पार्टी में आना चाहते हैं तो उस पर विचार किया जा सकता है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्ष 2016 में कांग्रेस से बगावत कर अन्य विधायकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चौथी बार खानपुर विधानसभा से जीत हासिल की थी। 

Dehradun News: MLA Kunwar Pranav Singh Champion may join bsp after expelled from bjp

ऐसे में अब माना जा रहा है कि भाजपा से निष्कासन होने के बाद कांग्रेस में वापसी की राह कठिन होगी। ऐसी स्थिति में नई पार्टी के रूप में बसपा उनके लिए ज्यादा मुफीद होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चैंपियन बसपा का रुख कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि, करीब चार महीने पूर्व चैंपियन ने विवादस्पद बयान देते हुए महात्मा गांधी से राष्ट्रपिता का दर्जा वापस लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को यह सम्मान दिए जाने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: MLA Kunwar Pranav Singh Champion may join bsp after expelled from bjp
pranav singh champion

तभी से माना जा रहा था कि चैंपियन आने वाले दिनों में अनुसूचित समाज के प्रति अपना प्रेम दर्शाकर बसपा की राह पकड़ सकते है। अब जबकि बदले राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा से उनका निष्कासन होने के बाद चैंपियन के बसपा में जाने की कयासबाजी तेज हो गई है। इस संबंध में चैंपियन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे वार्ता नहीं हो पाई। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे हूबहू प्रकाशित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dehradun News: MLA Kunwar Pranav Singh Champion may join bsp after expelled from bjp
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

उधर, बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि चैंपियन के भाजपा से निष्कासन के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन यदि चैंपियन पार्टी ज्वाइन करने के लिए संपर्क करते हैं तो हाईकमान इस पर विचार कर सकता है। बता दें कि खानपुर विधायक चैंपियन की सोशल मीडिया पर वायरल हुई विवादस्पद वीडियो को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग चैंपियन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं लोग चैंपियन को पार्टी से निष्कासित करने से लेकर वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों की जांच करने की बात कह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed