फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से हंसी-खुशी स्कूल के लिए निकली थी, वापस पहुंचा 'गोल्डन गर्ल' का खून से लथपथ शव, तस्वीरें...

Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jul 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Accident News: Girl student Horiable death after Dumper Crushed her Emotional photos
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून में डंपर की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुई मानसी अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। मानसी अपने पहले स्कूल में गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर थी। मानसी के चेहरे की मुस्कराहट गुरुवार को गांव के हर शख्स को याद आ रही थी। 

Dehradun Accident News: Girl student Horiable death after Dumper Crushed her Emotional photos
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सुबह स्कूल जाने के लिए मानसी घर के बाहर खड़ी थी। आसपास रहने वाली कई महिलाओं ने उसकी चोटियां देखकर प्यार से कहा कि आज मानसी सज संवरकर स्कूल जा रही है। लेकिन, किसे पता था कि मासूम मानसी अब कभी नहीं लौटेगी। 

Dehradun Accident News: Girl student Horiable death after Dumper Crushed her Emotional photos
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी खासी रुचि रखती थी। स्कूल के प्रिंसिपल उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके अनुसार स्कूल का हर शिक्षक मानसी के चले जाने से आहत है। मानसी ने 10वीं तक की पढ़ाई भूढपुर स्थित ज्ञान आइंस्टीन स्कूल से की थी। वहां के प्रिंसिपल आरएन सेमवाल का कहना है कि मानसी पढ़ाई में बहुत होनहार थी। उसके प्रत्येक विषय में 85 से अधिक अंक थे। पढ़ाई के साथ-साथ वह एक अच्छी एथलीट भी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Accident News: Girl student Horiable death after Dumper Crushed her Emotional photos
देहरादून में बवाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि स्कूल की हर प्रतियोगिता में उसका प्रथम स्थान आता था। उसके चले जाने से हर कोई आहत है। चूंकि, आइंस्टीन स्कूल 10वीं तक है तो उसने 11वीं में दाखिला अपने घर के पास न्यू एरा एकेडमी में लिया था। मानसी का पढ़ाई में फोकस गणित और विज्ञान पर ज्यादा रहता था। उसके भाई बहन भी इसी स्कूल से पढ़े हैं। सेमवाल का कहना है कि मानसी को स्कूल हमेशा याद करेगा। वह हमारे स्कूल की गोल्डन गर्ल थी। 

विज्ञापन
Dehradun Accident News: Girl student Horiable death after Dumper Crushed her Emotional photos
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गणेशपुर की एक महिला का कहना था कि बुधवार को डेढ़ माह की छुट्टी के बाद स्कूल खुले थे। स्कूल में मानसी का दूसरा दिन था। गांव से स्कूल जाने वाला हर बच्चा खुश नजर आ रहा था। मानसी का चेहरा भी फूल सा  खिला हुआ था। मां ने मानसी की दो चोटियां बनाईं थी, जो उसके चेहरे पर चार चांद लगा रहीं थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed