फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'

Tue, 22 Dec 2015 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Dec 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन

उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'

miss universe 2015 contest was fixed.

मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट फिक्स था, यह आरोपी मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने लगाया है। उनका आरोप है कि वोटिंग के समय सुबह साढ़े पांच बजे से ही एशिया की वोटिंग लाइन ब्लॉक कर दी गई थीं, जबकि उर्वशी ने एक मैसेज भी अपनी मां को किया था, जिसमें कांटेस्ट फिक्स होने की बात कही थी। यह मैसेज उर्वशी को किसी ने किया था।

उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'

miss universe 2015 contest was fixed.

मूल रूप से कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) निवासी उर्वशी रौतेला इस बार मिस यूनिवर्स के ताज की प्रबल दावेदार थीं। प्रीलिमनरी राउंड में 80 सुंदरियों को पछाड़के टॉप में रहने के बाद उर्वशी ने ताज की भी उम्मीद जगा दी थी। मां मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी की तरफ से एक मैसेज आया था, जिसमें उसने कांटेस्ट फिक्स होने की बात कही थी। यह मैसेज उर्वशी को किसी ने किया था। उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड में पहले मिस कोलंबिया के मिस यूनिवर्स चुने जाने की घोषणा कर दी गई थी, जिसे बाद में बदलकर मिस फिलीपींस किया गया।

उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'

miss universe 2015 contest was fixed.

उन्होंने बताया कि वोटिंग के समय सुबह साढ़े पांच बजे से ही एशिया की वोटिंग लाइन ब्लॉक कर दी गई थीं। जबपाकिस्तान, दुबई से ऊर्वशी के प्रशंसकों के फोन आने लगे, तब हमें इसके बारे में पता चला। बाद में उर्वशी ने भी फोन पर यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मिस फिलीपींस वहां की सरकार के उच्च पदाधिकारियों से जुड़ी हुई थीं, जिस कारण उन्हें यह ताज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'

miss universe 2015 contest was fixed.

मिस यूनिवर्स-2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही उत्तराखंड के कोटद्वार की उर्वशी रौतेला प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। भारत की ओर से खिताब की दावेदार मानी जा रही उर्वशी प्रतियोगिता के शीर्ष 15 प्रतिभागियों में भी स्थान नहीं बना पाई।

विज्ञापन

उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'

miss universe 2015 contest was fixed.

प्रतियोगिता के पहले राउंड में उर्वशी का प्रदर्शन बेहतर रहा। मिस नेशनल कॉस्ट्यूम (राष्ट्रीय परिधान) स्पर्धा में उर्वशी टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब रही। टैलेंट राउंड में उर्वशी का डांस परफार्मेंस भी सराहा गया, लेकिन प्रतियोगिता के अन्य सभी राउंड में उनका प्रदर्शन उन्हें टाप 15 में जगह नहीं दिला सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed