फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे में बच्ची संग हैवानियत के बाद की हत्या, शव को नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते और सूअर, तस्वीरें...

Thu, 08 Aug 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Minor Girl Murder After sexual Assault Dogs and pig Ate her dead body in kotdwar 
कोटद्वार में बच्ची की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में बीते दो दिन से लापता चल रही 10 साल की बच्ची का शव बुधवार को टुकड़ों में बरामद हुआ मासूम से दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शव झाड़ियों में फेंका गया था, जहां जानवरों के खाने से टुकड़ों में बंट गया। दोनों आरोपी बच्ची के परिजनों के परिचित थे, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos
Minor Girl Murder After sexual Assault Dogs and pig Ate her dead body in kotdwar 
- फोटो : अमर उजाला

कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र से पांच अगस्त की शाम को घर से दुकान गई 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी। मंगलवार तक उसका कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई।

Minor Girl Murder After sexual Assault Dogs and pig Ate her dead body in kotdwar 
- फोटो : अमर उजाला

तफ्तीश में लगी पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसी क्रम में पुलिस ने बच्ची के स्कूल में तैनात भोजनमाता से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक युवक बच्ची के संबंध में पूछताछ कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में दिख रही धुंधली तस्वीर और भोजनमाता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minor Girl Murder After sexual Assault Dogs and pig Ate her dead body in kotdwar 
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी पद्म (28) पुत्र कालू राम को गाड़ीघाट तिराहे से दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की बात कबूल ली। साथ ही इस जुर्म में सहयोगी रहे दोस्त का नाम भी बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी अशोक (31) पुत्र सूरत को भी दबोच लिया। 

विज्ञापन
Minor Girl Murder After sexual Assault Dogs and pig Ate her dead body in kotdwar 
- फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने  बताया कि उन्होंने शराब के नशे में इस दरिंदगी को अंजाम दिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस शव बरामद करने रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में पहुंची तो सन्न रह गई। मौके पर बच्ची के शव के टुकड़े बिखरे हुए थे। शव का अधिकांश हिस्सा सूअर और कुत्ते खा चुके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed