फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी पहुंची छह बार विश्व चैंपियन रह चुकीं एमसी मैरीकॉम, लड़कियों को दी ये सलाह

Tue, 18 Jun 2019 10:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Jun 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
mc mary kom give suggestion to girls in mussoorie

देश को ओलंपिक गोल्ड मेडल देना मेरा लक्ष्य है। यह कहना है बॉक्सिंग में छह बार विश्व चैंपियन रह चुकीं एमसी मैरीकॉम का। रविवार को मसूरी पहुंचीं मैरीकॉम ने कहा कि लड़कियां भले ही बॉक्सिंग न खेलें, लेकिन उन्हें अपनी हिफाजत के लिए बॉक्सिंग सीखनी चाहिए।


 

mc mary kom give suggestion to girls in mussoorie

मसूरी के एक होटल में मीडिया से बात करते हुए मैरीकॉम ने कहा कि ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने उनका सपना है। वह 2012 के ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह तीन बच्चों की मां हैं। 36 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन सच्ची लगन और मेहनत से यह संभव हो गया।
 

mc mary kom give suggestion to girls in mussoorie

खिलाड़ी के साथ ही वह अपनी राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी को भी बाखूबी निभा रही हैं। मैरीकॉम ने कहा कि महिलाएं आज भी पुरुषों से कई क्षेत्रों में पीछे हैं। इससे पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी और पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उनका स्वागत किया। विधायक जोशी ने एमसी मैरीकॉम को मसूरी में बाक्सिंग अकादमी खोलना का आमंत्रण देते हुए सरकार से पूरे सहयोग की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
mc mary kom give suggestion to girls in mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

एमसी मैरीकॉम ने कहा कि पहाड़ों की रानी बहुत खूबसूरत है। खासकर मसूरी का वातावरण, जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है। यहां आकर वह काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस कर रही हैं। वह फुरसत के पलों में परिवार के साथ मसूरी आना चाहती हैं।

विज्ञापन
mc mary kom give suggestion to girls in mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

एमसी मैरीकॉम ने कहा कि जब उन्होंने बॉक्सिंग शुरू की थी तो काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। इधर से उधर जाने में भी काफी परेशानी होती थी। आज सरकार ने तमाम सुविधाएं दी हैं। युवाओं को इनका लाभ उठाते हुए खेलों में भविष्य बनाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed